लाइफस्टाइल

Air Fryer Indian Recipes: तेल में तले पकौड़े नहीं, बारिश वाले मौसम में चाय के साथ एन्जॉय करें एयर फ्रायर में बनी ये डिशेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 25, 2025, 09:00 PM IST

Air Fryer Indian Recipes: एयर फ्रायर में भारतीय व्यंजन बनाना न सिर्फ हेल्दी है, बल्कि समय की भी बचत करता है। ये रेसिपी आपके लिए पारंपरिक स्वाद को नया ट्विस्ट दे सकती हैं। तो आज ही ट्राई करें और एयर फ्रायर का पूरा फायदा उठाएं!

Image

Air Fryer Indian Recipes

Air Fryer Indian Recipes: एयर फ्रायर आजकल किचन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। यह न सिर्फ तेल का इस्तेमाल कम करता है, बल्कि खाने को क्रिस्पी और स्वादिष्ट भी बनाता है। तो ऐसे में अगर आप भी इस बारिश वाले सुहाने मौसम में तेल में तले हुए पकौड़े नहीं बल्कि कुछ कम तेल वाला टेस्टी खाना चाहते हैं। तो ये एयर फ्रायर में बनी इंडियन डिशेज आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली हैं। देखें तो 3 आसान और मजेदार रेसिपीज, जो आप एयर फ्रायर में ट्राई कर सकते हैं और शानदार मौसम में चाय के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

Air Fryer Indian Recipes, एय़र फ्रायर रेसिपी

समोसा

समोसा बेशक ही भारतीय स्ट्रीट फूड का राजा है, लेकिन इसे तेल में तलकर खाने से बेहतर है, आप इसे एयर फ्रायर बनाकर थोड़ा हेल्दी टच दें। वहीं एयर फ्रायर में समोसा का स्वाद दुगना हो जाएगा, देखें एयर फ्रायर में समोसा कैसे बनाते हैं।

सामग्री:

- आलू (उबले और मैश किए हुए)

- मैदा या होल व्हीट आटा

- मटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती

- जीरा, हल्दी, गरम मसाला, नमक

- तेल (थोड़ा सा)

विधि:

1. आटे को नमक और थोड़े तेल के साथ गूंथकर आराम से रख दें।

2. आलू को मसालों के साथ भूनकर स्टफिंग तैयार करें।

3. आटे की लोइयां बनाकर समोसे का आकार दें और भरकर बंद करें।

4. एयर फ्रायर को 180°C पर प्रीहीट करें और समोसों को ब्रश से हल्का तेल लगाकर 12-15 मिनट तक क्रिस्पी होने तक बेक करें।

एयर फ्रायर टिक्का

अगर आप टेस्टी चिकन या पनीर टिक्का बिना तेल के बनाना चाहते हैं, तो ये वाली एय़र फ्रायर की रेसिपी आपके बहुत काम की हो सकती है।

सामग्री:

- चिकन या पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)

- दही, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर

- अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, नींबू रस

- बेल पेपर और प्याज (वैकल्पिक)

विधि:

1. सभी मसालों को दही में मिलाकर मैरिनेट करें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

2. एयर फ्रायर बास्केट में टिक्का पीस रखें और 200°C पर 10-12 मिनट तक पकाएं।

3. बीच में एक बार पलट दें और गार्निश करके सर्व करें।

एयर फ्रायर गोभी

मानसून में गर्मागर्म गोभी फ्राई का मजा लेना हो, तो एयर फ्रायर एक बेहतरीन विकल्प है।

सामग्री:

- बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर

- अजवाइन, नमक, पानी

- प्याज और गोभी (कटा हुआ)

विधि:

1. बेसन में सभी मसाले मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।

2. प्याज या गोभी को बैटर में कोट करके एयर फ्रायर ट्रे में रखें।

3. 180°C पर 10-12 मिनट तक बेक करें, बीच में फ्लिप करें।

End of Article