Aaj ka Suvichar: जिंदगी में आगे बढ़ने की चाहत होना अच्छी बात है, लेकिन हर समय इस सोच में डूबे रहना कि मेरे पास जो है वो कम है इंसान को कभी खुश नहीं रहने देता। उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार साझा करते हैं। एक प्रेरणादायक सुविचार (Today Suvichar) ना केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। एक अच्छा विचार आपकी सोच को पूरी तरह से बदल सकता है। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है-
'जो अपने पास जो है उससे संतुष्ट नहीं है, वह जो पाना चाहता है उससे भी संतुष्ट नहीं होगा।'
चाहत और संतोष के बीच का फर्क समझिए
आज का सुविचार हमें सीखाता है कि चाहत और संतोष के बीच फर्क समझना बेहद जरूरी है। इंसान की इच्छाओं का कोई अंत नहीं है। आज हमें एक चीज चाहिए, वह मिल जाए तो कल उससे बेहतर चीज की चाहत पैदा हो जाती है। ये एक ऐसा जाल है जो हमें दौड़ाए चले जाता है। इसे एक उदाहरण के द्वारा समझते हैं जैसे- नया फोन मिलने के बाद उससे महंगा फोन अच्छा लगने लगता है। छोटी नौकरी मिलने पर बड़ी नौकरी की इच्छा होती है और बड़ी नौकरी मिलने के बाद भी मन किसी ऊंचे पद पर जाने के लिए दौड़ शुरू कर देता है।
आपको ये समझना होगा कि आगे बढ़ने की इच्छा गलत नहीं है, लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब हमारी खुशी सिर्फ किसी आने वाली चीज पर निर्भर हो जाती है। ऐसे में हम वर्तमान में खुश रहना ही भूल जाते हैं।
असली खुशी संतोष से आती है
यह विचार हमें अपनी इच्छाओं से भागने की नहीं, बल्कि उन्हें सही नजरिए से देखने की सीख देता है। जीवन में सपने जरूर होने चाहिए, उन्हें पूरा करने की कोशिश भी करनी चाहिए, लेकिन साथ-साथ वर्तमान की कद्र करना भी जरूरी है। क्योंकि अगर मन को हर बार खुशी के लिए किसी नई चीज की जरूरत पड़ेगी, तो मंजिलें बदलती रहेंगी और बेचैनी भी साथ चलती रहेगी। इसलिए जो मिला है, उसके लिए शुक्रगुजार रहिए, जो पाना है उसके लिए मेहनत करते रहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं
अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:
1- जिसे अपने पास मौजूद खुशियों की कद्र नहीं होती, उसे दुनिया की कोई दौलत लंबे समय तक खुश नहीं रख सकती।
2- सुकून चीजों के ज्यादा होने से नहीं, जो मिला है उसमें खुशी ढूंढने से मिलता है।
3- इंसान की इच्छाएं कभी खत्म नहीं होतीं, लेकिन संतोष सीख लिया जाए तो छोटी-सी खुशी भी बहुत बड़ी लगती है।
4- दूसरों की जिंदगी से अपनी जिंदगी की तुलना करोगे, तो अपनी खुशियां हमेशा छोटी ही नजर आएंगी।
5- जो आज की खुशी छोड़कर कल की तलाश में भागता रहता है, उसके हाथ अक्सर सिर्फ बेचैनी आती है।
6- सपने बड़े रखो, लेकिन अपने आज को छोटा मत समझो; क्योंकि बीता हुआ समय दोबारा लौटकर नहीं आता।
7- जिस दिन इंसान अपनी कमियों से ज्यादा अपनी उपलब्धियों को देखना सीख जाता है, उसी दिन जिंदगी आसान लगने लगती है।
8- हर नई चीज कुछ समय के लिए खुशी देती है, लेकिन मन का संतोष ही वह खुशी है जो लंबे समय तक साथ रहता है।
9- जिंदगी में आगे बढ़ने की चाहत अच्छी है, मगर इतना भी मत दौड़ो कि रास्ते में मिली खुशियां ही पीछे छूट जाएं।
10- खुश रहने के लिए जिंदगी में सबकुछ होना जरूरी नहीं, जो कुछ है उसकी अहमियत समझना जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पढ़ाई का नाम सुनते ही नहीं रोएगा बच्चा, अपनाएं ये ट्रिक
अगर आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।
