Aaj ka Suvichar: हम में से ज्यादातर लोग या तो बीते हुए कल में उलझे रहते हैं या फिर आने वाले कल को लेकर लगातार तनाव में रहते हैं। वर्तमान में जीने का असली मंत्र यहां सुविचार के माध्यम से बताया गया है। एक अच्छा विचार (Today Suvichar) ना केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार शेयर करते हैं। आज का यह गहरा विचार आपको एक अलग दृष्टिकोण प्रदान कर सकता है। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है-
'अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो।'
अतीत को बदला नहीं जा सकता
अगर हम इस सुविचार को अपनी जिंदगी में उतार लें, तो जीवन पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकता है। सच यही है कि जो समय बीत गया, है उसे वापस नहीं लाया जा सकता। अतीत हमें सिर्फ सीख देता है हमें उसमें हमेशा के लिए डूबे नहीं रहना चाहिए। अगर हम हर समय पुराने दुखों और पछतावों में डूबे रहेंगे, तो आज की खुशियां भी खो देंगे। अतीत को बदला नहीं जा सकता इस बात को आत्मसात कर लेने में ही सुख छिपा है।
वर्तमान ही हमारी असली पूंजी है
अतीत में डूबे रहना तो हमें नुकसान पहुंचाता ही है। साथ ही भविष्य की जरूरत से ज्यादा चिंता भी हमारे लिए खतरनाक होती है। कई बार हम ऐसी चीजों के बारे में सोच-सोचकर परेशान होते रहते हैं जो शायद कभी हों ही नहीं। योजना बनाइए, लेकिन चिंता को अपनी आदत मत बनाइए। हमारे पास सबसे कीमती चीज वर्तमान समय है। बीता हुआ समय वापस नहीं आएगा और आने वाला समय अभी आया ही नहीं है। वर्तमान में जिएं और छोटी-छोटी बातों में भी खुशी ढूंढ़ लें यही जीवन की सच्चाई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं
अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:
1- हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर है कि इंसान खुद पर विजय प्राप्त करे।
2- खुशी बाहर नहीं मिलती, यह आपके अपने मन की अवस्था होती है।
3- धैर्य रखने वाला व्यक्ति हर कठिन परिस्थिति को पार कर सकता है।
4- जो बीत गया उसे स्वीकार करो, जो आने वाला है उसका स्वागत करो।
5- हर दिन एक नया अवसर है, इसे बेहतर बनाने की जिम्मेदारी आपकी है।
6- सफलता का रास्ता छोटे-छोटे अच्छे फैसलों से होकर गुजरता है।
7- जिसके मन में संतोष होता है, वही वास्तव में सबसे अमीर होता है।
8- दूसरों को बदलने से पहले खुद को बेहतर बनाना सीखो।
9- गुस्सा कुछ पल का होता है, लेकिन उसके परिणाम लंबे समय तक साथ रहते हैं।
10- जीवन की सबसे बड़ी कला हर परिस्थिति में सीखते रहना और मुस्कुराते रहना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पढ़ाई का नाम सुनते ही नहीं रोएगा बच्चा, अपनाएं ये ट्रिक
आज का दिन बेहतर बनाने पर ध्यान दीजिए। धीरे-धीरे यही छोटे-छोटे कदम आपकी पूरी जिंदगी बदल सकते हैं। अगर ेआप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।
