लाइफस्टाइल

Aaj ka Suvichar: जिंदगी के हर अनुभव में छिपी होती है एक नई सीख, पढ़ें आज का सुविचार

Aaj ka Suvichar (आज का सुविचार): आज का सुविचार हमें सिखाता है कि जिंदगी के हर अनुभव में एक नई सीख छिपी होती है। समय बदलता भी है और सिखाता भी है, बस हमें आगे बढ़ते रहना है।

Image

जिंदगी के हर अनुभव में छिपी होती है एक नई सीख (फोटो: AI)

Aaj ka Suvichar (आज का सुविचार): एक सकारात्मक विचार इंसान के भीतर नई उम्मीद जगा सकता है। जब भी हम कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं और ऐसा लगता है कि आगे बढ़ पाना मुश्किल है तब एक सकारात्मक विचार हमें दिशा दिखाने का काम कर सकता है। कहते हैं कि जिंदगी में सबसे बड़ा गुरु समय होता है। स्कूल और किताबों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन असली जिंदगी के सबक हमें समय और अनुभव ही सिखाते हैं (Thought Of The Day)। हर अच्छा-बुरा पल हमें कुछ नया सीखाता है और आगे बढ़ने की ताकत देता है।

कहा जाता है कि सुविचार केवल पढ़ने की चीज नहीं, जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी है। सही समय पर अपने जीवन में उतारा गया सुविचार हमारे सोचने का नजरिया पूरी तरह बदल सकता है। इसीलिए हम रोज आपको एक प्रेरक सुविचार से रूबरू करवाते हैं। इसी कड़ी में हमारा आजा का सुविचार है:

'समय सबसे बड़ा शिक्षक है। हर अनुभव कुछ सिखाता है। बड़ा सोचो, बड़ा करो।'

समय दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक है, क्योंकि बीता हुआ समय वापस नहीं आता। लेकिन, हमें इस बात का ध्यान भी रखना बेहद जरूरी है कि समय कभी एक जैसा नहीं रहता है। कभी खुशियां आती हैं तो कभी हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हर परिस्थिति अपने साथ एक सीख लेकर आती है। जो इंसान समय की कद्र करता है और अपने अनुभवों से सीखता रहता है, वह जिंदगी में आगे बढ़ने के ज्यादा मौके बना पाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं

समय की कीमत समझना जरूरी है लेकिन, मुश्किल समय से बिल्कुल भी घबराएं नहीं। बड़ा सोचो, बड़ा करो क्योंकि बड़े सपने देखने वाले लोग ही जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करने की कोशिश करते हैं। सोच जितनी बड़ी होगी, मेहनत करने का जुनून भी उतना ही बढ़ेगा। हालांकि सिर्फ बड़ा सोचना काफी नहीं है, उसके लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास भी जरूरी है।

कई बार लोग शुरुआत करने से पहले ही सोच लेते हैं कि यह काम मुश्किल है। लेकिन अगर सोच सकारात्मक हो और खुद पर भरोसा हो तो बड़ी से बड़ी चुनौती को भी पार किया जा सकता है। अंत में यही कहा जा सकता है कि समय हमारा सबसे बड़ा शिक्षक है। हर अनुभव को सकारात्मक नजरिए से देखने की कोशिश करें। गलतियों से सीखें और हमेशा अपना फोकस बड़े लक्ष्य पर रखें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article