लाइफस्टाइल

भुवनेश्वर में सजेगा खूबसूरती और प्रतिभा का मंच, जानें कहां होगा 61वां फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले

Femina Miss India Grand Finale: देश की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक फेमिना मिस इंडिया का 61 वां ग्रैंड फिनाले इस बार एक खास और भव्य मंच पर आयोजित होने जा रहा है। भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मंच एक बार फिर साबित करेगा कि भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता रखती हैं। आइए जानते हैं कहां आयोजित होगा ये कार्यक्रम?

Image

फेमिना मिस इंडिया 2026 ग्रैंड फिनाले

Femina Miss India Grand Finale: भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक फेमिना मिस इंडिया का 61 वां ग्रैंड फिनाले इस बार एक खास मंच पर आयोजित होने जा रहा है। साल 2026 में इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी Kalinga Institute of Industrial Technology (KIIT), भुवनेश्वर करेगा। इस आयोजन की तारीख 18 अप्रैल 2026 तय की गई है, जिसे लेकर फैशन और ग्लैमर जगत में उत्साह का माहौल है। हाल ही में KIIT (कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी) और वर्ल्डवाइड मीडिया ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी KIIT भुवनेश्वर में 61वीं फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले के आयोजन के लिए हुई है। इस साझेदारी के तहत, KIIT और फेमिना मिस इंडिया का लक्ष्य युवा भारत के प्रतिभा, महत्वाकांक्षा और आत्मा का जश्न मनाना है। यह आयोजन इस बात को दर्शाता है कि शिक्षा और रचनात्मकता जब एक साथ आते हैं, तो वे समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा बन सकते हैं।

शिक्षा और सशक्तिकरण का मंच

KIIT के संस्थापक, प्रो. डॉ. अच्युत सामंत ने कहा कि, "शिक्षा का उद्देश्य केवल कक्षा तक सीमित नहीं होना चाहिए। शिक्षा का असली मकसद ऐसे व्यक्तित्वों को तैयार करना है जो समाज में बदलाव ला सकें और दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।" उन्होंने आगे बताया कि KIIT हमेशा से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता रहा है। ऐसे में फेमिना मिस इंडिया जैसे प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी करना संस्थान के लिए गर्व की बात है।

फेमिना मिस इंडिया

फेमिना मिस इंडिया

देश भर से प्रतिभागी होंगे शामिल

इस साल के फेमिना मिस इंडिया मंच पर भारत के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 30 प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। ये प्रतिभागी केवल अपनी सुंदरता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामाजिक सोच के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगी। यह मंच भारत की सांस्कृतिक विविधता और युवा महिलाओं की ताकत को भी उजागर करेगा।

फेमिना मिस इंडिया 2026

फेमिना मिस इंडिया 2026

फेमिना मिस इंडिया 2026 की थीम क्या है

फेमिना मिस इंडिया 2026 की थीम "Connecting the DOTS" है, जहां DOTS का मतलब "Daughters of This Soil" है। इस पहल का उद्देश्य देश की बेटियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और समाज में उनके योगदान को सम्मान देना है। इस थीम के जरिए भारत की विविधता, संस्कृति और महिलाओं की शक्ति को एक साथ मंच पर लाने की कोशिश की जाएगी।

फेमिना मिस इंडिया केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जो युवा महिलाओं को आत्मविश्वास, पहचान और अवसर प्रदान करता है। इस प्रतियोगिता ने वर्षों से कई प्रतिभाशाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मौका दिया है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article