लाइफस्टाइल

वजन घटाने के लिए खा सकते हैं ये 5 तरह के प्रोटीन पराठे, फिटनेस लवर्स की हैं पहली पसंद, फटाफट नोट करें रेसिपी

Top 5 Protein Rich Paratha Recipe: पराठा तो हर किसी को पसंद है लेकिन उसमें इतना तेल, घी और बटर होता है कि फिटनेस लवर्स इसे खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पराठों की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे खाने से प्रोटीन की कमी दूर हो जाती है और ये हेल्दी भी होते हैं।

Image

protein rich paratha recipe in hindi

Top 5 Protein Rich Paratha Recipe: भारतीय घरों में पराठे से अच्छा कोई नाश्ता नहीं होता है। हालांकि, कुछ लोग तेल और घी की वजह से इसे घाने से बचते हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सारे पराठे अनहेल्दी नहीं होते हैं। कुछ ऐसे भी पराठे हैं, जिनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है और ये आपके लिए सेहत का खजाना हैं। आज हम आपको 5 तरह के पराठे बनाने सीखा रहे हैं। ये वो पराठे हैं, जिनमें काफी ज्यादा प्रोटीन है और ये आपको स्वाद के साथ न्यूट्रिशन भी देंगे।

1) पनीर पराठा

paneer paratha recipe

paneer paratha recipe

पनीर पराठा बनाने के लिए 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर लें और उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, थोड़ा चाट मसाला और गरम मसाला मिलाएं। गेहूं के आटे की लोई बेलें, उसमें पनीर की भरावन रखें और फिर से बेल लें। अब तवे पर हल्का घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। गरमा गरम पनीर पराठा दही या अचार के साथ परोसें।

2) मूंग दाल पराठा

moong daal paratha recipe

moong daal paratha recipe

मूंग दाल पराठा बनाने के लिए 1 कप पीली मूंग दाल को 2-3 घंटे भिगोकर हल्का उबाल लें और पानी निकाल दें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हिंग, जीरा, नमक और हरा धनिया मिलाएं। गेहूं के आटे की लोई बेलें, दाल की स्टफिंग भरें और पराठा बेल लें। अब तवे पर दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर कुरकुरा होने तक सेंकें। इसे दही या मखनी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

3) सोया पराठा

soya paratha recipe in hindi

soya paratha recipe in hindi

सोया पराठा बनाने के लिए 1 कप सोया चंक्स को गर्म पानी में 10 मिनट भिगोकर निचोड़ लें और मिक्सी में दरदरा पीस लें। इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और हरा धनिया मिलाएं। गेहूं के आटे की लोई में यह स्टफिंग भरें और पराठा बेलें। तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। सोया पराठा प्रोटीन से भरपूर और बेहद स्वादिष्ट होता है, जिसे दही या चटनी के साथ परोसें।

4) मटर पराठा

matar paratha recipe in hindi

matar paratha recipe in hindi

मटर पराठा बनाने के लिए 1 कप हरी मटर को उबालकर दरदरा पीस लें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा और थोड़ा सा गरम मसाला मिलाएं। गेहूं के आटे की लोई बेलें, मटर की स्टफिंग भरें और पराठा बेल लें। तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। मटर पराठा स्वाद में लाजवाब होता है और दही या अचार के साथ और भी मजेदार लगता है।

5) चना पराठा

chana paratha recipe in hindi

chana paratha recipe in hindi

चना पराठा बनाने के लिए 1 कप काबुली चना को रातभर भिगोकर उबाल लें और मैश कर लें। इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर और हरा धनिया मिलाएं। गेहूं के आटे की लोई बेलें, चने की स्टफिंग भरें और पराठा बेल लें। तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। चना पराठा प्रोटीन से भरपूर और बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसे दही या चटनी के साथ परोसें।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article