लाइफस्टाइल

Halwa Recipe: 5 मिनट में बनाएं सूजी का हलवा, सूजी न जलेगी और न कच्ची रहेगी, देखें आसान ट्रिक

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 5, 2023, 07:36 PM IST

Suji Ka Halwa Easy 5 minute Recipe: अगर आप और आपके परिवार के सदस्य मीठे के शौकीन हैं तथा मिठाई बड़े चाव से खाते हैं। तो बाजार से कुछ मीठा लाने के बजाय आप घर पर ही मीठा बना सकते हैं। झटपट वाली मीठे की क्रेविंग दूर करने के लिए बनाएं स्वादिष्ट सूजी का हलवा, देखें सूजी हलवे की आसान सी 5-10 मिनट वाली रेसिपी।

Image

5 minute suji halwa easy recipe see tricks to make restaurant style tasty halwa article in hindi

Suji Ka Halwa Easy 5 minute Recipe: कल हनुमान जयंती है अगर आप त्योहार के मौके पर कोई आसान सी मिठाई या मीठा प्रसाद बनाना चाहते हैं, सूजी का टेस्टी हलवा बनाकर भोग लगा सकते हैं। भोग के लिए ही नहीं अगर आपको और आपके परिवार के लोगों को मीठा खाना पसंद है, तथा झटपट अपनी शुगर क्रेविंग को शांत करने के लिए टेस्टी देसी मीठा बनाना चाहते हैं, तो भी ड्राई फ्रुट्स के गार्निश किया हुआ टेस्टी सूजी का हलवा बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप बहुत ही कम समय में बेहद लज़ीज सूजी का टेस्टी हेल्दी हलवा बनाकर सर्व कर सकते हैं।

आप घर पर ही कुछ आसान सी स्टेप्स को फॉलो करके किसी फेमस मिष्ठान भंडार जैसा सूजी का टेस्टी हलवा बना सकते हैं। वहीं अगर अब आपने सूजी का हलवा बनाने का मन तो बना लिया है, लेकिन इस दुविधा में उलझे हुए हैं कि अगर हलवा बनाते वक्त सूजी जल या चिपक गई या फिर कच्ची रह गई तो क्या किया जाए? आपकी ये दुविधा हमारे द्वारा बताई गई कुछ आसान की ट्रिक्स फॉलो करने पर दूर हो सकती है। यहां देखें टेस्टी रेस्टोरेंट जैसे सूजी के हलवे की आसान सी रेसिपी, जिसका पालन कर आप मात्र 5-10 मिनट के अंदर ही लाजवाब सूजी का हलवा बना सकते हैं।

Suji ke Halwe की आसान रेसिपी

सामग्री

  • सूजी
  • घी
  • शक्कर
  • पानी
  • इलायची पाउडर
  • ड्राई फ्रुट्स

सूजी का हलवा बनाने की विधि

  • सूजी का टेस्टी हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बराबर मात्रा में सूजी, घी और शक्कर अलग कर लें।
  • फिर एक पैन लेकर उसमें घी डाले और मध्यम आंच पर घी को बढ़िया तरीके से गर्म कर लें।
  • फिर घी वाले पैन में सूजी डाले और सूजी के ही साथ पैन में थोड़ा सा इलायची पाउडर भी मिलाएं। और फिर उसे अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि हलवे का ज़ायका और बढ़ जाए।
  • आपको सूजी को तब तक पकाना है, जब तक कच्ची सूजी से आने वाली गंध चली न जाएं। आप सूजी को सफेद या हल्का ब्राउन दोनों ही तरह का रख सकते हैं।
  • अब साथ ही साथ एक दूसरा पैन लें और उसमें हलवे से तीन गुना ज्यादा पानी डाले और फिर उसमें शक्कर डालकर अच्छी सी चाश्नी बना लें।
  • चाश्नी बन जाने के बाद उसे सूजी वाले पैन में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • 5 मिनट तक इसे अच्छे से पकने दें, ताकि हलवा की कंसिस्टेंसी सही रहे, आप अपनी पसंद के हिसाब से हलवे को हल्का पानी वाला भी बना सकते हैं। ऐसा आप 4 गुना पानी की चाश्नी बनाकर कर सकते हैं।
  • और बस आपको स्वादिष्ट सूजी का हलवा तैयार है, इस हलवे को आप ड्राई फ्रुट्स से गार्निश कर के सर्व कर सकते हैं या भोग के रूप में भगवान के आगे रख सकते हैं।

सूजी को जलने या कच्चा रहने से ऐसे बचाएं

स्वादिष्ट सूजी का हलवा बनाने के लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है। यहां देखें सूजी का टेस्टी हलवा बनाने की खास ट्रिक्स -
  • सूजी को तेज आंच पर कभी न भूने नहीं तो आपकी सूजी तुरंत ही चिपक कर जल सकती है। सूजी को जलने से बचाने के लिए सूजी को लगातार चलाते रहें, तभी आपका हलवा भी स्वादिष्ट बनेगा।
  • सूजी को भूनते वक्त पानी जरूर डालें, क्योंकि पानी न डालने पर सूजी कच्ची रह सकती है। इसलिए सूजी के हल्का ब्राउन होने के बाद उसमें पानी जरूर मिलाएं।
  • सूजी का हलवा सूखा सूखा दरदरा नहीं रखना है, तो हलवे में घी अच्छी मात्रा में डालना जरूरी है।
  • एक साथ पानी बिल्कुल न डाले, इससे सूजी में लम्प्स बन सकते हैं, जिससे आपके हलवे का टेक्सचर और स्वाद दोनों खराब हो सकता है।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article