लाइफस्टाइल

चेहरे पर बार बार निकल रहे हैं किल मुंहासे तो ट्राई करें ये 3 फेस मास्क, जल्द मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 24, 2023, 06:49 PM IST

धूल-पॉल्यूशन की वजह से चेहरे पर पिंपल निकला एक आम बात है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। कई बार चेहरे पर इतने ज्यादा पिंपल निकल जाते हैं कि ये खूबसूरती को भी बिगाड़ देते हैं।

Image

पिंपल से छुटकारा दिलाए ये घरेलू नुस्खे (Source:istock)

Home remedies for acne: धूल-पॉल्यूशन की वजह से चेहरे पर पिंपल निकला एक आम बात है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। कई बार चेहरे पर इतने ज्यादा पिंपल निकल जाते हैं कि ये खूबसूरती को भी बिगाड़ देते हैं। पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के केमिकल बेस्ट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। ये प्रोडक्ट्स स्किन को काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए कुछ फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से पिंपल की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद मिलती है।

कच्ची हल्दी और शहद का फेस मास्क

स्किन से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए कच्ची हल्दी और शहद का फेस मास्क बहुत कारगर साबित होता है। कच्ची हल्दी और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए हल्दी और शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैायर कर लें। इसके बाद इस पैक को फेस पर अप्लाई करें। 15 मिनट तक चेहरे पर इस पैक को लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। एक्ने की समस्या से छुटकारा दिलाने में ये फेस पैक बहुत कारगर साबित होता है।

टमाटर और नींबू के रस का फेस मास्क

टमाटर और नींबू के रस का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह मैश कर लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा कर रखें। सूखने के बाद इसे धो लें। इसके इस्तेमाल से एक्ने की समस्या जल्द दूर होगी।

शहद और दालचीनी का फेस मास्क

शहद और दालचीनी का फेस मास्क तैयार करने के लिए दालचीनी को पीसकर इसका पाउडर बना लें। अब इसमें शहद मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें। ये मास्क एक्ने को दूर करके स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article