नॉलेज

क्या होता है नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर? कौन करता है NSA की नियुक्ति

National Security Advisor: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अजीत डोभाल पर फिर भरोसा जताते हुए उन्हें पुन: नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) नियुक्त किया। नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA), जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कहा जाता है। नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (NSE) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है, यह एक महत्वपूर्ण सरकारी पद है।

Image

एनएसए अजीत डोभाल

Photo : PTI

National Security Advisor: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अजीत डोभाल पर फिर भरोसा जताते हुए उन्हें पुन: नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) नियुक्त किया। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, अजीत डोभाल की नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक रहेगी।

आदेश में कहा गया कि अजीत डोभाल को उनके कार्यकाल के दौरान वरीयता क्रम में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। ऐसे में आज समझते हैं कि नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर क्या होता है और एनएसए की नियुक्ति कैसे होती है?

क्या होता है NSA?

नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA), जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कहा जाता है। नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (NSE) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है, यह एक महत्वपूर्ण सरकारी पद है। एनएसए का काम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों में प्रधानमंत्री को सलाह देना है। एनएसए की प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति इत्यादि मसलों पर नीति निर्माण की होती है। साथ ही प्रधानमंत्री को सुरक्षा से जुड़े मसलों की जानकारी मुहैया कराना है।

एनएसए को खुफिया एजेंसियां, रॉ और आईबी सीधे रिपोर्ट करती है। इस पद को 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सृजित किया था।

अब तक कौन-कौन संभाल चुका है NSA की जिम्मेदारी

क्रमांकनामकार्यकाल
1बृजेश मिश्र1998-2004
2जेएन दीक्षित2004-2005
3एमके नारायनम 2005-2010
4शिवशंकर मेनन 2010-2014
5अजीत डोभाल2014 से...
नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर का काम राष्ट्र की सुरक्षा के विषय पर प्रधानमंत्री को सलाह देना है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में यह पद अस्तित्व में आया था उससे पहले यह पद नहीं था। इस पद के लिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) या भारतीय विदेश सेवा (IFS) में होना जरूरी है।

कौन जारी करता है नियुक्ति आदेश?

एनएसए की नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति द्वारा की जाती है और नियुक्ति का आदेश कार्मिक मंत्रालय जारी करता है। हाल ही में कार्मिक मंत्रालय ने अजीत डोभाल को पुन: एनएसए नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी किया। कार्मिक मंत्रालय ने आदेश में कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने आईपीएस (सेवानिवृत्त) अधिकारी अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो 10 जून 2024 से प्रभावी होगी

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article