नॉलेज

जीवनकाल में एक बार होने वाली इस खगोलीय घटना को न करें मिस; अंतरिक्ष में होगा जोरदार विस्फोट

Nova Blast: आसमान की ओर देखते रहिये, क्योंकि जल्द ही टी कोरोनाए बोरेलिस में विस्फोट होने वाला है और आप इस खगोलीय घटना के साक्षी बन सकते हैं। यह घटना हर 80 साल में एक बार होती है और अगर आपने इसे मिस कर दिया तो फिर शायद ही आप इसे अपने जीवनकाल में दोबारा देख पाएं।

Image

आसमान में होगा विस्फोट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आसमान में दिलेगा दुर्लभ नजारा।
  • किसी भी रात अब आसमान में एक नया तारा दिखाई देगा।
  • उत्तरी मुकुट के तारामंडल में स्थित है टी कोरोनाए बोरेलिस।

Nova Blast: ब्रह्मांड असीम संभावनाओं से भरा हुआ है, लेकिन विज्ञानियों को अभी इसके बारे में बहुत थोड़ा ही पता है। अगर आप खगोलीय घटनाओं को देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो ध्यान रहे कि किसी भी रात अब आसमान में एक "नया सितारा" या नोवा दिखाई दे सकता है। हालांकि, यह कोई असाधारण घटना नहीं है, लेकिन यह एक दुर्लभ घटना को देखने का एक विशेष अवसर है जिसकी पहले से भविष्यवाणी करना आमतौर पर मुश्किल होता है।

कहां होगा विस्फोट?

विचाराधीन तारा टी कोरोनाए बोरेलिस (टी सीआरबी) है। यह उत्तरी मुकुट के तारामंडल में स्थित है, जो उत्तरी गोलार्ध में प्रमुख है, लेकिन अगले कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया और एओटेरोआ न्यूजीलैंड के उत्तरी आकाश में भी दिखाई देगा। अधिकांश समय टी सीआरबी देखने में बहुत कमज़ोर होता है, लेकिन हर 80 साल में एक बार यह चमक के साथ फूटता है। इसकी पृथ्वी से दूरी 3,000 प्रकाश वर्ष है।

एक बिल्कुल नया सितारा अचानक प्रकट होता प्रतीत होता है। हालांकि, लंबे समय के लिए नहीं। बस कुछ ही रातों के बाद यह तेजी से फीका पड़ जाएगा और फिर वापस अंधेरे में गायब हो जाएगा।

जीवन का एक विस्फोट

अपने जीवन के चरम के दौरान तारे अपने कोर के अंदर परमाणु संलयन प्रतिक्रियाओं द्वारा संचालित होते हैं। आमतौर पर, हाइड्रोजन को हीलियम में बदल दिया जाता है जिससे तारे को अरबों वर्षों तक स्थिर और चमकदार बनाए रखने के लिए पर्याप्त ऊर्जा पैदा होती है, लेकिन टी सीआरबी अपने चरम को पार कर चुका है और अब एक तारकीय अवशेष है जिसे सफेद बौने के रूप में जाना जाता है। इसकी आंतरिक परमाणु आग को बुझा दिया गया है, जिससे गुरुत्वाकर्षण मृत तारे को नाटकीय रूप से संपीड़ित कर सकता है।

टी सीआरबी का एक तारकीय साथी भी है, एक लाल दानव जो बुढ़ापे में प्रवेश करते ही फूल गया है। सफेद बौना सूजे हुए लाल दानव की गैस को सोख लेता है, और यह मृत तारे के चारों ओर एक अभिवृद्धि डिस्क के रूप में जाना जाता है।

पदार्थ एक तारे पर जमा होता रहता है, जो पहले से ही अपनी सीमा तक संकुचित है, जिससे दबाव और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। स्थितियां इतनी विकट हो जाती हैं कि वे उस चीज की नकल करने लगती हैं, जो कभी तारे के कोर के अंदर पाई गई होगी। इसकी सतह एक थर्मोन्यूक्लियर प्रतिक्रिया में प्रज्वलित होती है।

कब दिखाई देगी खगोलीय घटना?

जब ऐसा होता है तो जारी ऊर्जा टी सीआरबी को सामान्य से 1,500 गुना अधिक चमकीला बना देती है। यहां पृथ्वी पर यह रात के आकाश में कुछ देर के लिए दिखाई देता है। इस नाटकीय रीसेट के साथ, तारा गैस को बाहर निकाल देता है और चक्र फिर से शुरू हो सकता है।

हमें कैसे पता चलेगा कि यह होने वाला है?

टी सीआरबी आवर्ती नोवा के एक दुर्लभ वर्ग में सबसे चमकीला है, जो 100 वर्षों के भीतर खुद को दोहराता है। वर्तमान में केवल दस आवर्तक नोवा ज्ञात हैं। हालांकि, अधिक नोवा आवर्ती हो सकते हैं।

मध्ययुगीन मठवासी इतिहास में दर्ज टिप्पणियों के आधार पर टी सीआरबी के विस्फोट की सबसे पहली ज्ञात तारीख वर्ष 1217 है। यह उल्लेखनीय है कि खगोलशास्त्री अब इसके विस्फोटों की सटीक भविष्यवाणी कर सकते हैं, बशर्ते नोवा अपने सामान्य पैटर्न का पालन करे।

विस्फोट से पहले बढ़ गई थी T-CRB की चमक

तारे के दो सबसे हालिया विस्फोट (1866 और 1946 में) में बिल्कुल वही विशेषताएं दिखाई दीं। विस्फोट से लगभग दस साल पहले टी सीआरबी की चमक थोड़ी बढ़ गई थी (जिसे उच्च अवस्था के रूप में जाना जाता है) जिसके बाद विस्फोट के लगभग एक साल बाद कुछ हद तक लुप्त हो गई या कम हो गई।

टी सीआरबी ने 2015 में अपनी उच्च स्थिति में प्रवेश किया और मार्च 2023 में विस्फोट-पूर्व गिरावट देखी गई, जिससे खगोलविद सतर्क हो गए। इन घटनाओं का कारण टी सीआरबी के आसपास के कुछ मौजूदा रहस्य हैं।

मैं इसे कैसे देख सकता हूं?

आसमान की ओर देखना शुरू कर दें! यह एक अच्छा विचार है कि कोरोना बोरेलिस को अभी देखने की आदत डालें, ताकि आपको "नए" तारे का पूरा पता चल सके। कोरोना बोरेलिस वर्तमान में पूरे ऑस्ट्रेलिया और एओटेरोआ में स्थानीय समयानुसार रात 8:30 से 9 बजे के आसपास अपनी सर्वोत्तम अवलोकन स्थिति पर पहुंच जाता है। आप जितना दूर उत्तर में स्थित होंगे, तारामंडल आकाश में उतना ही ऊंचा होगा।

नोवा में काफी चमक होने की उम्मीद है, जो दक्षिणी क्रॉस का चौथा सबसे चमकीला तारा है। इसलिए यदि आप जानते हैं कि कहां देखना है तो शहर के किसी स्थान से भी इसे देखना आसान होगा।

हमारे पास ज्यादा समय नहीं होगा

एक बार यह बंद हो जाए तो हमारे पास अधिक समय नहीं होगा। अधिकतम चमक केवल कुछ घंटों तक रहेगी; एक सप्ताह के भीतर टी सीआरबी फीका पड़ जाएगा और आपको इसे देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता होगी। यह लगभग निश्चित है कि कोई शौकिया खगोलशास्त्री ही पेशेवर समुदाय को उस समय सचेत करेगा जब टी सीआरबी विस्फोट होगा।

बता दें कि अक्टूबर से कुछ समय पहले उम्मीद के मुताबिक नोवा विस्फोट हो जाएगा, क्योंकि उसके बाद कोरोना बोरेलिस दक्षिणी गोलार्ध में हमारे शाम के आकाश को छोड़ देता है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें