बॉक्स ऑफिस

Ramayana BO Collection Day 24: 'रामायण' ने तोड़ा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड, बनी दुनिया की दूसरी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 29, 2026, 07:09 AM IST

Ramayana Box Office Collection Day 24: रणबीर कपूर की 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। चौथे शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया और एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूट गया।

Image

'रामायण' की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक छलांग, 1814 करोड़ पार हुई कमाई; अब 'दंगल' पर नजर (Image Source: IMDb)

Ramayana Box Office Collection Day 24: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के तीन हफ्ते से ज्यादा समय बीतने के बाद भी फिल्म लगातार नए आंकड़े छू रही है। खास बात ये है कि चौथे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म ने शनिवार को अपनी कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज की। फिल्म को इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी दर्शकों का साथ मिल रहा है। अब इसके बॉक्स ऑफिस सफर में एक ऐसा पड़ाव आया है, जिसने इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में इसकी जगह और मजबूत कर दी है। आइए जानते हैं कि 24वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन कहां पहुंच गया है।

24वें दिन 'रामायण' ने कितनी की कमाई?

रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 24 दिन पूरे कर लिए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के 24वें दिन यानी शनिवार को इंडिया में करीब 14.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 8.45 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह शनिवार को इसकी कमाई में करीब 73.4 फीसदी का उछाल देखने को मिला। 24 दिनों में फिल्म का इंडिया में कुल नेट कलेक्शन 1,015.20 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,212.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दुनियाभर में 1814 करोड़ के पार पहुंची कमाई

फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी नया रिकॉर्ड बनाया है। 24 दिनों में 'रामायण' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,814.55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें इंडिया से 1,212.55 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से करीब 602 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,813.39 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ दिया है। अब 'रामायण' दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर आमिर खान (Aamir Khan) की 'दंगल' (Dangal) है, जिसने दुनियाभर में करीब 2,070.3 करोड़ रुपये कमाए थे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article