नॉलेज

NASA Webb Image: सबसे युवा तारों का घर? 1,300 प्रकाश वर्ष पहली बार कैप्चर हुआ अनोखा नजारा

NASA Webb Image: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिखाई देने वाला नजारा नासा वेब ने पहली बार कैप्चर किया है। इससे पहले ऐसा अद्भुत संगम देखने को नहीं मिला। तस्वीर में एक युवा तारा निर्माण क्षेत्र गैस और धूल की नारंगी, लाल और नीली परतों से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीर के केंद्र में नीले और सफेद रंग के हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं।

Image

सर्पेंस नेबुला (फोटो साभार: NASA)

NASA Webb Image: क्या आप लोगों ने सुदूर अंतरिक्ष (Deep Space) में मौजूद अनोखे तारों को क्रमबद्ध तरीके से एलाइंड यानी एक कतार में देखा है? अगर नहीं देखा तो कोई बात नहीं, क्योंकि हम सुदूर अंतरिक्ष की रोजाना मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें आपके सामने लाते हैं। आज अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिखाई देने वाला नजारा नासा वेब (NASAWebb) ने पहली बार कैप्चर किया है। इससे पहले ऐसा अद्भुत संगम देखने को नहीं मिला।

नासा की तस्वीर को ध्यान से देखिये इसमें ऊपर की बाईं ओर चमकीली लाल गुच्छेदार धारियां एक ही दिशा में समान डिग्री पर झुकी हुई दिखाई देंगी। दरअसल, यह एक ही कतार में प्रोटोस्टेलर आउटफ्लो या नवजात तारों से गैस जेट को दर्शाते हैं।

नासा विज्ञानी ने क्या कुछ कहा?

नासा जेपीएल के प्रमुख जांचकर्ता क्लॉस पोंटोपिडन ने बताया कि खगोलविद लंबे समय से यह मानते रहे हैं कि जब बादल ढहकर तारे बनते हैं तो वह भी उसी दिशा में घूमने लगेंगे। हालांकि, पहले सीधे तौर पर ऐसा नहीं देखा गया है। एक कतार में यह लंबी संरचनाएं तारों के जन्म के मूल तरीके का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।

पहले अंतरिक्ष में वस्तुएं धब्बों के रूप में दिखाई देती थीं, लेकिन नासा वेब ने धूल के कणों को भेदकर उसके भीतर की संरचनाओं को भी सभी के समक्ष रखा। जिससे तारों और उसके आउटफ्लो के बारे में पता चल सका।

सबसे युवा तारों का घर

बकौल नासा, शेयर की गई तस्वीर सर्पेंस नेबुला क्षेत्र का हिस्सा है, जो पृथ्वी से 1,300 प्रकाश दूर स्थित है और यह ब्रह्मांडीय दृष्टि से युवा क्षेत्र है, क्योंकि यह महज 1-2 मिलियन वर्ष पुराना है। सर्पेंस नेबुला का यह क्षेत्र नए बनने वाले तारों (लगभग लाख वर्ष पुराने) के घने समूह का घर है।

नासा की तस्वीर में एक युवा तारा निर्माण क्षेत्र गैस और धूल की नारंगी, लाल और नीली परतों से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के बाई तरफ ऊपर की ओर नारंगी रंग ज्यादा दिखाई दे रहा है, जिसके भीतर गैस के कई छोटे लाल समूह हैं, जबकि तस्वीर के केंद्र में नीले और सफेद रंग के हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article