नॉलेज

अंतरिक्ष में दिखा चमकदार आंखों वाला शैतान; NASA की तस्वीर देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Ghost Head Nebula: अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अंतरिक्ष की एक ऐसी तस्वीर जारी की है जिसको देखकर आप सभी दंग रह जाएंगे। ​नासा हबल ने इंस्टाग्राम पर शैतान के सिर वाले नेबुला की तस्वीर शेयर की। साथ ही इसके बार में विस्तार से जानकारी देते हुए डरने से मना किया, क्योंकि शैतान के सिर वाला नेबुला डीप स्पेस में दिखाई दिया है।

Image

शैतान के सिर वाला नेबुला (फोटो :NASAHubble)

Ghost Head Nebula: अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अंतरिक्ष की एक ऐसी तस्वीर जारी की है जिसको देखकर आप सभी दंग रह जाएंगे। अंतरिक्ष में गैस और बादलों के बने नेबुला में अक्सर अजीबों गरीब नजारा देखने को मिलता है और उन नजारों को तरह-तरह की संज्ञा दी जाती है। फिलहाल नासा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें शैतान का सिर दिखाई दे रहा है, लेकिन क्या यह सच में शैतान का सिर है? तस्वीर को देखकर यह आप खुद तय करें।

अंतरिक्ष में शैतान का सिर

नासा हबल ने इंस्टाग्राम पर शैतान के सिर वाले नेबुला की तस्वीर शेयर की। साथ ही इसके बार में विस्तार से जानकारी देते हुए डरने से मना किया, क्योंकि शैतान के सिर वाला नेबुला डीप स्पेस में दिखाई दिया है। हालांकि, नासा हबल ने यह भी बताया कि आखिर यह नेबुला कहां पर है।

Ghost_Head_Nebula

शैतान के सिर वाला नेबुला (फोटो :NASAHubble)

अंतरिक्ष में कहा स्थित है नेबुला?

नासा हबल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा- मत डरिये! शैतान के सिर वाला नेबुला 1,68,000 प्रकाश वर्ष दूर है। नासा हबल की तस्वीर सबसे व्यस्त तारा क्षेत्र का उजागर कर रही है। पीली गुफा के भीतर शैतान के सिर की दो सफेद रंग की आंखें चमक रही हैं। यह हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बेहद गर्म चमकते हुए धब्बे हैं।

हबल की इस तस्वीर के जरिये खगोलविदों को इस दिलचस्प क्षेत्र में विशाल तारों के निर्माण को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली। नासा हबल द्वारा शेयर की गई तस्वीर का क्रेडिट NASA, ESA और मोहम्मद हैदरी-मलेयरी को जाता है।

NASA_Nebula

नेबुला (फोटो: NASAHubble)

कैसा दिख रहा नेबुला?

हबल की तस्वीर को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो भूरे और लाल रंग के गहरे बादलों में हल्के पीले रंग की गैस की एक चमकती हुई गुफा है। जिसके बाई ओर हरे रंग का एक पंख है, जबकि गुफा के भीतर दो सफेद रंग की चमकती हुई आंख दिख रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article