नॉलेज

घातक पूंछ के साथ इस खास मछली को खूब भाती हैं छोटी मछलियां, क्या मनुष्यों के लिए खतरनाक है स्टिंगरे? जानें

Stingrays Fish: दुनियाभर में एक से एक खतरनाक मछलियों की प्रजातियां मौजूद है, लेकिन स्टिंगरे मछली तमाम मछलियों से काफी अलग है और इसे छोटी मछलियों को खाना खूब पसंद है। अमूमन स्टिंगरे मछली को पूंछ से हमला करते हुए देखा गया है। 8 इंच लंबी पूंछ की बदौलत यह शिकार करती है।

Image

स्टिंगरे मछली

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मासांहारी होती हैं स्टिंगरे मछली।
  • पंख फड़फड़ाकर पानी में तैराती हैं स्टिंगरे।
  • स्टिंगरे की पूंछ बेहद खतरनाक होती है।

Stingrays Fish: दुनियाभर में मछलियों की कई खतरनाक प्रजातियां मौजूद हैं जिनमें स्टिंगरे मछली भी शामिल है। यह मछली कितनी घातक हो है? इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2006 में स्टिंगरे ने स्टीव इरविन नामक मशहूर टीवी स्टार को मौत की नींद सुला दिया था।

क्या मनुष्यों के लिए खतरनाक है स्टिंगरे?

इस विषय पर विशेषज्ञों की राय बटी हुई है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि स्टिंगर मछली एक शांत जीव है, जबकि कुछ इसको खतरनाक मानते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि स्टिंगरे का मुंह बेहद छोटा होता है और यह मनुष्यों के लिए ज्यादा घातक नहीं होती है। आमतौर पर स्टिंगरे को आत्मरक्षा में ही हमला करते हुए देखा गया है।

Stingrays Fish

स्टिंगरे मछली

रेत में बिल्कुल दबी हुई स्टिंगरे मछली पर जब गलती से इंसान पैर रख देता है तो वह आत्मरक्षा में अपनी पूंछ से हमला करती है। तभी तो इंसानों के टखने के नीचे से अधिकांश चोटें देखी जाती हैं।

घातक पूंछ में जहरीला डंक

स्टिंगरे मछली का आकार दूसरी मछलियों से काफी अलग होता है। इसकी प्रजातियां छोटी तो कुछ बड़े आकार की होती हैं। इसका शरीर चपटा और डिस्क के आकार का होता है, जबकि घातक पूंछ लंबी और पतली होती है। स्टिंगरे मछली की पूंछ आठ इंच लंबी होती है और खतरा भापके ही वह बिल्कुल भाले की तरह कठोर हो जाती है। स्टिंगरे की पूंछ के सिरे पर एक या एक से ज्यादा डंक होते हैं।

Stingrays_Fish

स्टिंगरे मछली

आमतौर पर स्टिंगरे मछली को तभी डंक मारते हुए देखा गया है जब वह डर महसूस करती है। वरना वह शांत जीव है। हालांकि, स्टिंगरे मछली को मछलियां खाना काफी भाता है। स्टिंगरे मछली मांसाहारी होती हैं और छोटी मछलियों का शिकार करती हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!