नॉलेज

एक साथ एक कतार में मंगल, बृहस्पति सहित इन ग्रहों को कैसे देख पाएंगे आप? अभी जान लें तरीका

Planetary Alignment: एक बार फिर से आसमान में अद्भुत नजारा देखने का आपको मौका मिलने वाला है। अगर आप इस खगोलीय घटना के साक्षी बनना चाहते हैं तो तीन जून को आसमान में एक साथ एक कतार में छह ग्रहों को देखना ने भूलें, क्योंकि अगर आपने इस खगोलीय घटना को नहीं देख पाएं तो फिर देखने के लिए दो-ढाई माह का इंतजार करना पड़ेगा।

Image

परेड ऑफ द प्लानेट्स

Photo : iStock

Planetary Alignment: अगर आप आसमान में होने वाली खगोलीय घटनाओं को देखने में रुचि रखते हैं तो आपको 3 जून को होने वाली प्लेनेटरी अलाइनमेंट को जरूर देखना चाहिए, क्योंकि अगर आपने इस खगोलीय घटना को मिस किया तो दो-ढाई माह का इंतजार करना पड़ेगा। प्लेनेटरी अलाइनमेंट को 'परेड ऑफ द प्लानेट्स' भी कहा जाता है।

क्या है परेड ऑफ द प्लानेट्स?

परेड ऑफ द प्लानेट्स (Planetary Alignment) का मतलब है कि जब एक सीध में कई ग्रह दिखाई देते हैं। इस असामान्य घटना को आप भी देख सकते हैं। आगामी तीन जून को एक कतार में छह ग्रह दिखाई देंगे। इनमें बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून शामिल हैं। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब यह ग्रह एक सीध में दिखाई देंगे। समय-समय पर ऐसी खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं।

Planetary_Alignment

परेड ऑफ द प्लानेट्स

कैसे देख सकेंगे एक कतार में आए सभी ग्रहों को?

प्लेनेटरी अलाइनमेंट या परेड ऑफ द प्लानेट्स को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। हालांकि, हर खगोलीय घटना को नंगी आंखों से देखा जाए यह जरूरी नहीं है, लेकिन प्लेनेटरी अलाइनमेंट को आप देख सकेंगे। शुरुआती चार ग्रह आपको आसमान में दिख जाएंगे। बस मौसम साफ हो, लेकिन सभी छह ग्रहों को देखने के लिए आपको दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत पड़ सकती है। यूं तो बुध ग्रह आसानी से आसमान में दिख जाएंगे, लेकिन आप टेलीस्कोप की मदद से और स्पष्ट नजारा देख पाएंगे।

Planetary Alignment

परेड ऑफ द प्लानेट्स

एक कतार में फिर कब आएंगे ग्रह?

हमारे सौरमंडल (Solar System) के आठ में से दो या दो से ज्यादा ग्रह एक कतार में दिखाई दें तो आप समझ जाइयेगा कि यह प्लेनेटरी अलाइनमेंट हैं। ऐसे में अगर तीन जून को किसी कारणवश आप यह नजारा नहीं देख पाए तो परेशान नहीं होना, क्योंकि दो-ढाई माह के अंतराल के बाद आसमान में फिर अद्भुत नजारा दिखाई देगा। बता दें कि 28 अगस्त को आसमान में फिर ऐसी ही खगोलीय घटना होगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article