नॉलेज

Planetary Alignment: एक कतार में दिखेंगे ये छह ग्रह, आपने नहीं देखी होगी ऐसी अद्भुत घटना!

Planetary Alignment 2024: आसमान में एक दुर्लभ नजारा दिखने वाला है। यह नजारा अगले महीने के पहले सप्ताह में दिखाई देगा। अगर आपने कुछ वक्त पहले पुर्तगाल और स्पेन के आसमान में रात के समय नीली रोशनी नहीं देखी तो कोई बात नहीं, लेकिन इस अद्भुत घटना को जरूर देखियेगा।

Image

क्या है प्लेनेटरी अलाइनमेंट?

Photo : iStock

Planetary Alignment 2024: आसमान के दुर्लभ नजारे देखने के अगर आप शौकीन हैं तो दिल थाम कर बैठ जाइये, क्योंकि जल्द ही आसमान में एक ऐसा दृश्य दिखने वाला है, जो बेहद अद्भुत है। अगले माह की तीसरी तारीख को एक सीध में कई ग्रह दिखाई देंगे, जिसे खगोलविद् प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। ऐसा नहीं है कि इस तरह का नजारा आसमान में पहली बार दिखाई देगा। इससे पहले भी ऐसी खगोलीय घटना हो चुकी है।

एक सीध में दिखेंगे यह ग्रह

अगर आपने कुछ वक्त पहले पुर्तगाल और स्पेन के आसमान में रात के समय नीली रोशनी नहीं देखी तो कोई बात नहीं, क्योंकि आसमान में 3 जून को इससे अलग एक नजारा दिखेगा। आप वह नजारा देख सकेंगे। दरअसल, ग्रहों की स्थिति की वजह से बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून आसमान में एक सीध में दिख सकते हैं।

क्या है प्लेनेटरी अलाइनमेंट (What is Planetary Alignment)

यह एक प्रकार की खगोलीय घटना है जिसमें सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले ग्रह एक कतार में दिखाई देते हैं। हालांकि, हमेशा यह जरूरी नहीं है कि कतार में सीधे ही दिखाई दें, लेकिन अद्भुत जरूर दिखाई देंगे। इस घटना के पीछे गुरुत्वाकर्षण बल काम करता है। आसान शब्दों में कहें तो सोलर सिस्टर के 8 में से दो या दो से अधिक ग्रह एक कतार में दिखाई दें तो उसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है।

Planetary Alignment

प्लेनेटरी अलाइनमेंट क्या है?

क्या नंगी आंखों से देखा जा सकता है प्लेनेटरी अलाइनमेंट? (Planetary Alignment)

खगोलीय घटनाओं को लेकर इस तरह के सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि हर खगोलीय घटना को नंगी आंखों से देख सकें यह जरूरी नहीं, लेकिन हां, प्लेनेटरी अलाइनमेंट की होने वाली घटना को जरूर नंगी आंखों से देख सकते हैं। बस उसके लिए आपको ज्यादा कुछ करना नहीं है सिर्फ अपनी आंखों को आसमान का नजारा देखने के लिए उठाएं और प्लेनेटरी अलाइनमेंट का अद्भुत नजारा देख उसके कायल हो जाएं। बशर्ते प्रदूषण न हों और आसमान साफ दिखाई दें।

Planetary Alignment

प्लेनेटरी अलाइनमेंट क्या है?

प्लेनेटरी अलाइनमेंट की घटना कब दिखेगी? (How to Spot Planetary Alignment)

3 जून को प्लेनेटरी अलाइनमेंट दिखाई देगा, जब एक खास मौके पर बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून एक कतार में दिखाई देंगे। 3 जून को सूर्योदय से लगभग घंटेभर पहले अगर आसमान में साफ रहा तो यह स्पष्ट दिखाई दे सकता है। हालांकि, ऐसा जरूर है कि बुध को देखने के लिए आपको दूरबीन की जरूरत पड़ें। इन ग्रहों में से बृहस्पति को उसकी चमक की वजह से पहचानना आसान होगा। इससे पहले 8 अप्रैल, 2024 को एक कतार में ग्रह दिखाई दिए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article