नॉलेज

भारत में कब हुआ था पहले टेस्ट ट्यूब बच्चे का जन्म? जानिए आज की तारीख का इतिहास

6 August History: इतिहास में छह अगस्त का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल, आज ही के दिन भारत में एक नया करिश्मा हुआ था और इस करिश्मे ने एक बच्चे को जन्म दिये। बता दें कि साल 1986 में भारत में पहले टेस्ट ट्यूब बच्चे का जन्म हुआ था।

Image

टेस्ट ट्यूब बच्चे का जन्म

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1862 में मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना।
  • 1962 में जमैका को स्वतंत्रता मिली।
  • 1986 में भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म।


6 August History: सृष्टि का सृजन अपने आप में एक अजूबा है और बच्चे के जन्म लेने की प्रक्रिया कुदरत के किसी करिश्मे से कम नहीं, लेकिन इंसान ने टेस्ट ट्यूब के जरिये बच्चे के जन्म की प्रणाली का विकास कर इस करिश्मे में एक और कड़ी जोड़ दी। भारत में पहले टेस्ट ट्यूब बच्चे का जन्म 1986 में छह अगस्त के दिन ही हुआ था।

देश-दुनिया के इतिहास में छह अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1825 : बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।

1862 : मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना।

1906 : प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।

1914 : ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1960 : क्यूबा ने देश की तमाम संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया।

1962 : जमैका को स्वतंत्रता मिली।

1964 : अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काट दिया गया।

1986 : भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म।

1996 : नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।

2007 : मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिंदू मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया।

2007 : हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

2010 : जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोगों की मौत हो गई।

2011 : थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2012 : नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article