जॉब्स

SSC MTS Notification 2024: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती के लिए आज से करें आवेदन

SSC MTS & Havaldar Recruitment 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Image

SSC MTS के लिए करें आवेदन

Photo : Times Now Digital

SSC MTS Recruitment 2024: दसवीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती (SSC MTS Havaldar Recruitment 2024) के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 27 जून 2024 को जारी हो जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ-साथ आवेदन की प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2024 को शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जुलाई 2024 तक का समय दिया जाएगा। SSC Calendar 2024 के अनुसार इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड (SSC MTS Exam by CBT) में होना है। इसमें आवेदन करने का तरीका, योग्यता और आयु जैसी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

SSC MTS Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, हवलदार के लिए भी 10वीं पास की योग्यता मांगी गई है। इसके अलावा कैंडिडेट्स के लिए कुछ फिजिकल एलिजिबिलिटी रखी गई है। महिला और पुरुष कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन में इसकी डिटेल्स देख सकते हैं।

SSC MTS Application: ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही Latest Updates पर जाएं।
  • अगले पेज पर SSC MTS Multi Tasking Staff & Havaldar Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद Registration Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC MTS Age Limit: कितनी हो उम्र?

Multi Tasking Staff और हवलादार भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम उम्र 25 से 27 साल रखी गई है। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in विजिट करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article