जॉब्स

SSC CGL 2024 Application: एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 17000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां, यहां करें अप्लाई

SSC CGL 2024 Application Begins: कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाना होगा।

Image

SSC CGL के लिए आवेदन शुरू

Photo : Times Now Digital

SSC CGL 2024 Application Begins: एसएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल सीजीएल परीक्षा के माध्यम से कुल 17000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाना होगा।

एसएससी सीजीएल 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 जून 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

SSC CGL Exam 2024 इन स्टेप्स से करें अप्लाई

स्टेप 1: ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट-ssc.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद SSC CGL Exam 2024 Application Direct के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 4: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से पहले Registration कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC CGL 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

इन पदों पर होगी भर्तियां

SSC CGL 2024 परीक्षा के माध्यम से इस साल 17,727 पदों पर भर्तियां होनी है। एसएससी ने नोटिफिकेशन में कहा है कि भर्तियों की संख्या में बदलाव हो सकता है। एसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक एक्टिव हो गया है। इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों में भर्तियां होती हैं। इसमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, रिसर्च असिस्टेंट, सब इंस्पेक्टर, ऑडिटर और अकाउंटेंट समेत कई पदों पर भर्तियां होती हैं।

SSC CGL Exam Date 2024: कब होगी परीक्षा?

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, एसएससी सीजीएल परीक्षा दो टियर में होगी। कंप्यूटर बेस्ड पहले टियर की परीक्षा सितंबर या अक्टूबर महीने में होगी। वहीं, दूसरे टियर की परीक्षा दिसंबर 2024 में होगी। बता दें कि दोनों ही परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होती है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article