देश

चलती बस से अचानक गिरी महिला, अन्य यात्रियों ने रुकवाई बस; फिर...

तमिलनाडु के नमक्कल में चलती बस से एक महिला गिर गई, जिसमें वह घायल हो गई। महिला के गिरने के बाद बस में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने कंडक्टर और ड्राइवर से बोलकर बस रुकवाई।

Image

बस में सवार यात्री।

Photo : Times Now Digital

तमिलनाडु के नमक्कल जिले में एक चलती बस से महिला गिर गई। इसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई हैं। बस के अंदर लगे कैमरे में ये घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि बस एक मोड़ पर जैसे ही मुड़ती है, महिला बाहर गिर पड़ती है। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज होने की वजह से ऐसा हुआ।

अन्य यात्रियों ने रुकवाई बस

वीडियो फुटेज में महिला को बस के दरवाजे के पास खड़े देखा जा सकता है। जैसे ही बस मोड़ पर मुड़ती है, महिला अपना संतुलन खो देती है और बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाती हैं। इसके बाद अन्य यात्रियों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को बस रोकने के लिए कहा, जिसके बाद बस रुकती है।

हादसे में महिला हुई घायल

बस रुकने के बाद कंडक्टर समेत अन्य यात्री महिला के पास पहुंचते हैं, जो बुरी तरह से घायल हो गई हैं। गनीमत रही है कि उस वक्त पीछे से कोई अन्य गाड़ी नहीं आ रही थी, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, महिला को घायलावस्था में सलेम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article