देश

Begusarai : बेगूसराय में काली मेला देखकर लौट रहे 4 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, बरौनी–कटिहार रेलखंड के पास हुआ हादसा

सभी लोग काली मेला देखकर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रहुआ गांव निवासी मदन महतो की पत्नी रीता देवी, पुत्री रौशनी कुमारी, नीतीश कुमार की पुत्री आरोही कुमारी एवं किशन देव का पुत्र धर्मदेव कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Image

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर चार की मौत। प्रतीकात्मक तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Begusarai News: बेगूसराय में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां काली मेला देख आ रहे एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई । बताया गया कि रहुआ गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे चार लोग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, दो नाबालिग लड़कियां और एक युवक शामिल हैं। यह हादसा बरौनी–कटिहार रेलखंड के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ ढाला के समीप हुआ। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं घटनास्थल पर काफी देर तक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

काली मेला देखकर घर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार सभी लोग काली मेला देखकर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रहुआ गांव निवासी मदन महतो की पत्नी रीता देवी, पुत्री रौशनी कुमारी, नीतीश कुमार की पुत्री आरोही कुमारी एवं किशन देव का पुत्र धर्मदेव कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया

इस घटना संबंध में पुलिस ने बताया कि रहुआ गांव के लोग रघुनाथपुर गांव में आयोजित काली मेला देखने गए थे। मेला देखकर लौटने के दौरान उन्होंने रेलवे लाइन पार करने की कोशिश की, तभी तेज रफ्तार अम्रपाली एक्सप्रेस वहां से गुजरी और सभी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय अम्रपाली एक्सप्रेस खगड़िया की ओर जा रही थी।

घटना की जांच कर रही पुलिस

हालांकि इस घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया है कि ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की काटने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि काली पूजा का मेला देखकर रेल ट्रैक पर से ही आ रहे थे इस दौरान ट्रेन के चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल साहेवपुर कमाल थाने के पुलिस ने चारों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article