देश

राज ठाकरे के साथ आने के बाद BJP की हार पक्की है, अस्पताल से लौटे संजय राउत फिर एक्शन में

एक बातचीत में संजय राउत ने कहा कि मेरे जैसा इंसान शांत नहीं बैठ सकता है। मेरी तबियत में सुधार हो रहा है। दिसंबर तक पूरी तरह से स्वस्थ होकर आऊंगा। क्या-क्या कहा राउत ने जानिए।

Image

संजय राउत का बीजेपी पर निशाना (PTI)

Sanjay Raut: अस्पताल में इलाज के बाद शिवसेना UBT सांसद संजय राउत लंबे अंतराल के बाद आज मीडिया से बात की। बातचीत के दौरान राउत ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव को लेकर भी सवाल उठाए। एएनआई से बातचीत में संजय राउत ने कहा कि मेरे जैसा इंसान शांत नहीं बैठ सकता है। मेरी तबियत में सुधार हो रहा है। दिसंबर तक पूरी तरह से स्वस्थ होकर आऊंगा। क्या-क्या कहा राउत ने जानिए।

कहा- नगरपालिका चुनाव में हो रही पैसों की बारिश

राउत ने कहा, आज तक पैसे का इतना बड़ा खेल कभी नहीं हुआ है, सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की तरफ से प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर और विमान का इस्तेमाल किया जा रहा है। लक्ष्मी का दर्शन कहां-कहां हो रहा है, चुनाव आयोग इसपर संज्ञान ले। नगरपालिका के चुनाव में पैसों की बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव के लिए प्रचार का कल आखिरी दिन था। मंगलवार को वोटिंग होगी, लेकिन चुनाव से ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग ने 20 नगर पालिका के चुनाव को आगे धकेल दिया है।

चुनाव आयोग के फैसले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव आगे नहीं बढ़ना चाहिए था। कल उठकर कोई भी कोर्ट जाएगा। राउत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव के बाद अगर कांग्रेस का आत्मविश्वास बढ़ा है, तो वह बीएमसी चुनाव अकेले लड़े।

राउत ने कहा कि राज ठाकरे के साथ आने के बाद बीजेपी की हार पक्की है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच अच्छी चर्चा चल रही है। MVA के साथ राज ठाकरे का रहना जरूरी है। बीजेपी मुंबई की सच्ची दुश्मन है। मुंबई को महाराष्ट्र से तोड़ने की कोशिश मोदी-शाह और अडानी कर रहे हैं। महायुति में तीनों पार्टियों के बीच छोटे बड़े की लड़ाई चल रही है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article