देश

NDA ने बिहार फतह कर बंगाल को दिया संदेश, PM मोदी ने बताया 'बंगाल जीत' का फॉर्मूला; बोले- जंगलराज करेंगे खत्म

Bihar Chunav Results: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम को भाजपा मुख्यालय में बिहार में एनडीए को मिली जीत का अलग अंदाज में जश्न मनाया। साथ ही पीएम मोदी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया। उन्होंने विजयी भाषण देते हुए 'बंगाल जीत' का लक्ष्य निर्धारित किया।

Image

PM मोदी का भाजपा मुख्यालय में भव्य स्वागत (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

Bihar Chunav Results: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम को भाजपा मुख्यालय में बिहार में एनडीए को मिली जीत का अलग अंदाज में जश्न मनाया। जैसे ही पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे ठीक वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मोदी-मोदी' के जमकर नारे लगाए। इसके बाद, पीएम मोदी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया। साथ ही उन्होंने विजयी भाषण देते हुए 'बंगाल जीत' का लक्ष्य निर्धारित किया।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में पीएम मोदी ने एनडीए को मिले भारी जनादेश की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल से 'जंगलराज' को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह गंगा नदी बिहार से होकर बंगाल में बहती है, उसी तरह इस जीत ने वहां भी भाजपा की जीत का रास्ता साफ कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा, "आज की जीत ने केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर दी है। और हाँ, जैसे गंगा बिहार से बंगाल की ओर बहती है, वैसे ही बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का मार्ग भी प्रशस्त किया है।" पीएम मोदी ने कहा कि मैं बंगाल के भईया-बहनों को आश्वस्त करता हूं कि भाजपा आपके साथ मिलकर बंगाल से भी जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।

'युवाओं ने SIR का किया समर्थन'

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार चुनाव ने यह भी दिखाया है कि मतदाता, विशेषकर युवा मतदाता, मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दूर करने की कवायद को गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं ने भी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को जबरदस्त समर्थन दिया है।

पीएम मोदी ने निर्वाचन आयोग की भी सराहना की और कहा कि इसने सुनिश्चित किया कि चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हों। उन्होंने राजद के शासनकाल का स्पष्ट रूप से संदर्भ देते हुए याद दिलाया कि कैसे ‘जंगलराज’ के दौरान चुनाव में हिंसा आम बात होती थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article