देश

पत्नी को मारकर उसकी लाश संग ली 'सेल्फी' और लगा दिया WhatsApp Status

Murder News: पति ने अलग रह रही पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस पर शव के साथ सेल्फी लगा दी, कोयंबटूर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है

Image

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

Murder News: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक व्यक्ति ने अपने से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही पत्नी की कथित तौर पर हत्या करके उसके शव के साथ सेल्फी लेकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।इस घटना के बाद महिला निजी छात्रावास में रह रहीं अन्य युवतियां स्तब्ध रह गईं और इससे राजनीतिक आक्रोश भी भड़क उठा तथा विपक्षी दलों ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक 32 साल का आरोपी छात्रावास में ही रहा और रविवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय महिला कोयंबटूर की एक निजी फर्म में काम करती थी और अपने पति से अलग होने के बाद एक निजी महिला छात्रावास में रह रही थी। वह दक्षिणी तिरुनेलवेली जिले के मेलापलायम के पास थारुवई की रहने वाली थी।

कहासुनी के बाद दरांती से उसकी हत्या कर दी

पुलिस ने बताया कि उसका पति एस. बालामुरुगन रविवार दोपहर को उससे मिलने के बहाने उसके छात्रावास गया और बाद में कहासुनी के बाद दरांती से उसकी हत्या कर दी।अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने पत्नी के शव के साथ अपनी सेल्फी ली और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया तथा दावा किया कि पत्नी ने उसे धोखा दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

आरोपी के साथ विवाद के कारण महिला ने अपने दोनों बच्चों को कोयंबटूर में अपनी मां की देखरेख में छोड़ दिया और खुद एक छात्रावास में रहने लगी थी।रथिनापुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article