देश

मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की- तेज प्रताप के नए प्रेम सबंध पर पत्नी ऐश्वर्या का फूटा गुस्सा, लालू-राबड़ी से पूछा- तब सामाजिक न्याय कहां था

अनुष्का यादव के साथ प्रेम संबंधों को लेकर पहले तेज प्रताप यादव के फेसबुक से ही जानकारी दी गई थी। बाद में उसे डिलीट कर दिया गया था और तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा था कि उनका फेसबुक हैक हो गया है। हालांकि इस प्रकरण के बाद लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से निकाल दिया।

Image

तेज प्रताप यादव की शादी से पहले ही थी अनुष्का यादव से प्रेम संबंध!

तेज प्रताप यादव के नए प्रेम संबंध के खुलासा होने और लालू यादव के द्वारा आरजेडी से निकाले जाने के बाद अब ऐश्वर्या राय का गुस्सा लालू परिवार पर फूट गया है। ऐश्वर्या राय, तेज प्रताप यादव की पत्नी है, जिनके साथ तलाक का केस अभी चल रहा है। वहीं खबर है कि तेज प्रताप अपनी नई प्रेमिका अनुष्का यादव से शादी कर चुके हैं।

ऐश्वर्या की शादी से पहले ही अनुष्का के साथ रिलेशन में थे तेज प्रताप

अनुष्का यादव को लेकर दावा है कि वो तेज प्रताप यादव के साथ ऐश्वर्या की शादी से पहले प्रेम संबंध में थी। जिसके बाद अब लालू परिवार पर सवाल उठने लगे हैं कि जब ऐसा था तो उन्होंने ऐश्वर्या की जिंदगी क्यों बर्बाद की। इन्हीं बातों को लेकर ऐश्वर्या ने लालू-राबड़ी और तेजस्वी तीनों को घेरा है।

एश्वर्या ने क्या-क्या कहा

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा- "सब कुछ सबके सामने जाहिर है मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई, मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? उनसे पूछिए कि मुझे मारा क्यों? तब इनका सामाजिक न्याय कहां गया? ये सभी मिले हुए हैं कोई अलग नहीं हुए हैं...चुनाव है इसलिए वो ऐसा ड्रामा कर रहे हैं...मुझे सारी जानकारी मीडिया के तरफ से मिल रही है। अनुष्का के बारे में मुझे पता ही नहीं था। उनसे पूछिए कि अब मेरा क्या होगा? कोर्ट में हम बात करेंगे...बेटे की गलतियों को छुपाने के लिए सब आरोप लड़की पर डाल दिया जाता है...इन्होंने मेरे लिया क्या किया..हम कोर्ट में लड़ ही रहे हैं, अब वो लोग बताए मुझे.."

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!