देश

Rajasthan DGP: कभी गहलोत सरकार बचाने में निभाई थी भूमिका, अब जब बदली सरकार और आया फोन तो उमेश मिश्रा ने दे दिया इस्तीफा!

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 31, 2023, 11:23 PM IST

Rajasthan DGP: सीएम भजनलाल शर्मा ने उमेश मिश्रा से जब बात की और किसी और आईपीएस को डीजीपी बनाने की बात कही तो उमेश मिश्रा ने तुरंत इस्तीफा देते हुए वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया।

Image

राजस्थान के पूर्व डीजीपी उमेश मिश्रा की कहानी (फोटो- @PrabhuDyadav)

Rajasthan DGP: राजस्थान में इन दिनों पूर्व डीजीपी उमेश मिश्रा की चर्चा हर हो रही है। उमेश मिश्रा ने डीजीपी पद से इस्तीफा देते हुए वीआरएस ले लिया है। उमेश मिश्रा की नौकरी नवंबर 2024 तक थी, सरकार भी उन्हें नहीं हटा सकती थी, लेकिन फिर भी उमेश मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी उत्कल रंजन साहू ने राजस्थान पुलिस के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यभार संभाला है।

अशोक गहलोत से नजदीकी

उमेश मिश्रा, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के काफी करीब थे। गहलोत सरकार में ही डीजीपी बने थे। कहा जाता है कि जब सचिन पायलट ने बगावत की थी, तब उमेश मिश्रा राजस्थान इंटेलिजेंस विभाग में एडीजी थे, उन्होंने गहलोत को सरकार गिराने की कोशिशों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। मिश्रा ने गहलोत सरकार बचाने में भी कानूनी मदद दी थी।

सरकार जब बदली तो मुश्किल!

हाल ही में जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुआ तो कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई, गहलोत सीएम नहीं रहे। भाजपा की सरकार बनी, भजनलाल शर्मा सीएम बने। जिसके बाद डीजीपी को बदलने की जब चर्चा हुई तो उमेश मिश्रा को सरकार हटा नहीं सकती थी। कहा जाता है कि ऐसे में उमेश मिश्रा को सीएम ने फोन किया।

ले लिया वीआरएस

सीएम भजनलाल शर्मा ने उमेश मिश्रा से जब बात की और किसी और आईपीएस को डीजीपी बनाने की बात कही तो उमेश मिश्रा ने तुरंत इस्तीफा देते हुए वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया। जिसे सरकार ने तुरंत मान लिया और उमेश मिश्रा की जगह उत्कल रंजन साहू कार्यवाहक डीजीपी बनें।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article