क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी के साथी ने कर ली सगाई, राजस्थान रॉयल्स ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

रवि सिंह को ​​​​आईपीएल 2026 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 95 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। रवि बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं।

Image

वैभव के टीम मेट रवि सिंह की सगाई (फोटो साभार- राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार और वैभव सूर्यवंशी के टीममेट रवि सिंह ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। रवि सिंह ने हाल ही में सगाई कर ली है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैन्स को खुशखबरी दी। इसके बाद से उन्हें क्रिकेट जगत और फैन्स से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से रवि की सगाई की प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। रवि सिंह ने अपनी मंगेतर श्वेता कुशवाहा से सगाई की है।

रवि और श्वेता की सगाई की तस्वीरें वायरल

रवि और श्वेता की सगाई की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रवि अपनी मंगेतर को सगाई की अंगूठी पहना रहे हैं। वहीं दोनों ने अंगूठी दिखाते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं। रवि सिंह को आईपीएल 2026 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 95 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। रवि बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं। आईपीएल 2026 में वह वैभव सूर्यवंशी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके हैं।

कौन हैं रवि सिंह

रवि ने 2020 में आईपीएल अकादमी लखनऊ से तैयारी शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट खेले। वाराणसी अंडर-12 पूर्वांचल टूर्नामेंट में वह कप्तान भी रहे। कोच सौरभ दुबे ने REPL अकादमी लखनऊ में उन्हें तराशा, जिसकी बदौलत वह आज इस मुकाम पर हैं। रवि ने हाई स्कूल तक पढ़ाई की है। उनका शुरू से मानना था कि करियर क्रिकेट में ही बनाना है। इसी वजह से घर पर उनसे कोई और काम नहीं कराया जाता था। गांव के लोग बताते हैं कि रवि वाराणसी में रहकर पढ़ाई और ट्रेनिंग करते थे। जब भी गांव आते, सुबह-शाम लड़कों को लेकर मैदान में अभ्यास करते। वह कहते थे कि एक दिन भारत के लिए खेलना है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article