देश

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ? जिन्हें सरकार ने बनाया नया आर्मी चीफ; जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

Next Army Chief: सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को शनिवार को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अगला आर्मी चीफ नियुक्त किया है। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।

Image

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ? जिन्हें सरकार ने बनाया नया आर्मी चीफ; जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

Next Army Chief: सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को शनिवार को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अगला आर्मी चीफ नियुक्त किया है। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून को पद आर्मी चीफ का पद संभालेंगे, जो जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।

कितना होगा कार्यकाल?

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला आर्मी चीफ नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 30 जून, 2026 से लागू होगा। बकौल रक्षा मंत्रालय, लेफ्टिनेंट जनरल सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक होगा। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है।

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ?

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की देश के वरिष्ठ और अनुभवी सैन्य अधिकारियों में गिनती होती है। वह पुणे स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला के छात्र रहे हैं। इसके बाद दिसंबर 1986 में उन्हें भारतीय सेना की आर्मर्ड कॉर्प्स (बख्तरबंद कोर) में कमीशन मिला था। लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने देश और विदेश के कई प्रतिष्ठित सैन्य संस्थानों से ट्रेनिंग ली है। उन्होंने अमेरिकी के कैलिफोर्निया स्थित मोंटेरी के नेवल पोस्टग्रेजुएट स्कूल से इंटरनेशनल डिफेंस एक्विजिशन मैनेजमेंट कोर्स किया। इसके अलावा फ्रांस की राजधानी पेरिस के मिलिट्री कॉलेज से डिफेंस सर्विसेज कमांड एंड जनरल स्टाफ कोर्स पूरा किया। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के महू में हायर कमांड कोर्स और नई दिल्ली स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) में ट्रेनिंग ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार दशकों के अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने रेगिस्तानी इलाकों में एक बख्तरबंद रेजिमेंट का नेतृत्व किया। विकसित क्षेत्रों में बख्तरबंद ब्रिगेड की कमान भी संभाली। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियानों में भी अहम भूमिका निभाते हुए काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स का नेतृत्व किया।

लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने भारतीय सेना की प्रमुख आक्रमण इकाइयों में से एक सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली। बाद में उन्होंने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अभियानों और औपचारिक जिम्मेदारियों की देखरेख की। लेफ्टिनेंट जनरल सेठ को बीते अप्रैल में उप सेना प्रमुख (VCOAS) नियुक्त किया गया था। अब उनकी नियुक्ति सेना प्रमुख यानी आर्मी चीफ के तौर पर हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article