देश

Who is Kamiya Jani: गोमांस से जुड़ा कनेक्शन...जानिए कौन हैं कामिया जानी, जिनके जगन्नाथ मंदिर में घुसने पर खड़ा हुआ सियासी विवाद

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 22, 2023, 12:01 PM IST

Who is Kamiya Jani: महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मीं जानी ने आर.डी नेशनल कॉलेज से बैचलर ऑफ मास मीडिया की पढ़ाई की थी। उन्होंने इसके बाद शहर के ही जीजे एडवानी लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उनकी शादी हो चुकी है और पति का नाम समर वर्मा है।

Image

कामिया जानी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Who is Kamiya Jani: ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर से जुड़े वीडियो पर पनपे विवाद के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कामिया जानी का नाम सुर्खियों में हैं। 12वीं सदी के मंदिर पर वीडियो बनाने के लिए जानी के श्री जगन्नाथ मंदिर में घुसने को लेकर गुरुवार (21 दिसंबर, 2023 को सूबे में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

Kamiya Jani

Kamiya Jani

जानी के वीडियो में श्री जगन्नाथ की संस्कृति के बारे में बताया गया। क्लिप में नौकरशाह से बीजद नेता बने वी के पांडियन को 'महाप्रसाद' के महत्व, जारी विरासत गलियारा परियोजना और मंदिर विकास से जुड़े अन्य पहलुओं पर बोलते हुए भी दिखाया गया। हालांकि, भाजपा ने इस बात पर सवाल उठा दिए कि गोमांस खाने को कथित रूप से बढ़ावा देने वाली (जानी) को पुरी के 12वीं शताब्दी के मंदिर में कैसे जाने दिया गया, जहां गैर-हिंदुओं का प्रवेश सख्त वर्जित है।

हालांकि, जानी ने विवाद बढ़ने पर अपने इंस्टा पोस्ट में कहा, ‘‘एक भारतीय होने के नाते मेरा मिशन भारतीय संस्कृति और विरासत को दुनिया भर में ले जाना है। मैं भारत के सभी ज्योतिर्लिंगों और चार धामों के दर्शन कर चुकी हूं और यह कितनी सौभाग्य की बात है। सुबह अखबार में एक अजीब लेखा पढ़ा, जिसमें जगन्नाथ मंदिर की मेरी यात्रा पर सवाल उठाया गया है। ऐसा नहीं है कि किसी ने मुझसे संपर्क किया है, लेकिन मैं सिर्फ यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं बीफ नहीं खाती और मैंने कभी नहीं खाया। जय जगन्नाथ।’’

Kamiya Jani 1

Kamiya Jani 1

वहीं, बीजद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर कड़ा प्रहार किया। साथ ही दावा किया कि विपक्षी दल बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। उसने भाजपा पर मंदिर के विकास को लेकर असहिष्णु होने का आरोप लगाया। आइए, इस पूरे सियासी विवाद के बीच जानते हैं कि आखिरकार कामिया जानी हैं कौन:

Kamiya Jani 2

Kamiya Jani 2

जानी मीडिया में बिजनेस रिपोर्टर और टीवी एंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं। दुनिया घूमने के लिए उन्होंने अपनी फुल टाइम जॉब को टाटा बोला और आगे बढ़ीं। वह दुनिया के 172 से अधिक मुल्क घूम चुकी हैं। यूट्यूबर और कॉन्टेंट क्रिएटर के रूप में वह घूमने-फिरने और खाने-पीने को लेकर पर्सनल ब्लॉग्स के जरिए अपने अनुभव साझा करती हैं।

Kamiya Jani 4

Kamiya Jani 4

दूसरों को घूमने के लिए इंस्पायर करने वाली कामिया "कर्ली टेल्स" की फाउंडर भी हैं, जो कि फूड, ट्रैवल, एक्सपीरियंसेज़ और लाइफस्टाइल से जुड़ा डिजिटल कॉन्टेंट प्लैटफॉर्म है।

Kamiya Jani 3

Kamiya Jani 3

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article