देश

Highest Voter Turnout: किस राज्य के नाम पर है सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड, जिसे पश्चिम बंगाल भी नहीं तोड़ पाया

Highest Voter Turnout: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार आजादी के बाद से अब तक की सबसे ज़्यादा वोटिंग दर्ज की गई। दोनों चरणों में 92% से ज़्यादा लोगों ने वोट डाला। बावजूद इसके पश्चिम बंगाल देश में सबसे ज्यादा वोटिंग वाले राज्य के रिकॉर्ड से दूर रह गया...

Image

किस राज्य में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?

Photo : iStock

Highest Voter Turnout: पश्चिम बंगाल में दो चरण में हुए विधानसभा चुनावों (West Bengal Assembly Election 2026) में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है,जो स्वतंत्रता के बाद से सबसे अधिक है। यहां 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत 92.67 रहा। वहीं 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनावों में मतदान प्रतिशत 93.19 रहा था। जिसके बाद आयोग ने बताया कि दोनों चरणों में कुल मतदान प्रतिशत 92.47 प्रतिशत रहा है। जो आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा है। लेकिन इतनी भारी वोटिंग के बाद भी यह देश में सबसे ज्यादा नहीं है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा किस राज्य में और कब दर्ज किया गया था। आप शायद किसी बड़ी आबादी वाले जैसे उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश का अनुमान लगाए लेकिन ऐसा नहीं है। हम आज आपको बताएंगे कि देश की स्वतंत्रता के बाद से जबसे भारत में चुनाव की परंपरा शुरू हुई तब से किस राज्य में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया...

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भारी मतदान के बावजूद, यह 2013 के त्रिपुरा चुनाव में दर्ज 93 प्रतिशत से अधिक मतदान के रिकॉर्ड से ऊपर नहीं जा सका। निर्वाचन आयोग के आकड़ों से यह स्पष्ट होता है।

पश्चिम बंगाल में इस बार कितना मतदान?

त्रिपुरा, नगालैंड और मणिपुर में विधानसभा चुनावों में वर्षों से 90 प्रतिशत और इससे अधिक मतदान होता आ रहा है। अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में 92.67 प्रतिशत मतदान के साथ पश्चिम बंगाल ने नगालैंड और मणिपुर को पीछे छोड़ दिया,जो स्वतंत्रता के बाद से राज्य का सबसे अधिक मतदान है। पश्चिम बंगाल में इससे पहले सर्वाधिक मतदान 84.72 प्रतिशत 2013 के चुनाव में दर्ज किया गया था।

त्रिपुरा ने नाम दर्ज है खास रिकॉर्ड

त्रिपुरा में 2013 के चुनाव में 93.61 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो किसी भी राज्य में अब तक का सर्वाधिक मतदान है। इस आंकड़े के साथ त्रिपुरा अब भी इस मामले में देश में सबसे ऊपर बना हुआ है।

गौरतलब है कि 9 अप्रैल को असम और पुडुचेरी में क्रमशः 85.38 प्रतिशत और 89.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। जिससे इन दोनों राज्यों में अब तक की सबसे अधिक चुनावी भागीदारी का रिकॉर्ड टूट गया।

वहीं, तमिलनाडु में 84.69 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2011 में हुए 78.29 प्रतिशत के पिछले उच्चतम मतदान से अधिक है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 92.69 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 90.92 रहा।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article