देश

Mulayam Singh: जब कांग्रेस पर भारी पड़ा था मुलायम का दांव, सीधे PMO पहुंच गए थे नेताजी और कलाम के नाम पर लगी थी मुहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 11:39 AM IST

Mulayam Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह का निधन हो गया है। मुलायम सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुलायम के जीवन से जुड़े कई रोचक किस्से हैं जिनसे आप अनभिज्ञ होंगे, ऐसा ही एक किस्सा हम आपको बता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में हुआ निधन
  • मुलायम सिंह के सभी दलों के नेताओं के साथ रहे थे सौहार्दपूर्ण संबंध
  • एक बार सीधे PMO पहुंच गए थे नेताजी, उनके मशविरे से तय हुआ था राष्ट्रपति के लिए कलाम का नाम

Mulayam Singh Yadav Death News: समाजवादी पार्टी (SP) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम सिंह के निधन पर राजनीतिक जगत की तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। मुलायम सिंह यादव अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें दो अक्टूबर को Medanta Hospital के आईसीयू (ICU) में स्थानांतरित कर दिया गया था और तब से वह जीवन रक्षक दवाओं पर थे।

अमर सिंह ने सुनाया था किस्सा

मुलायम सिंह के बारे में बहुत सारे किस्से मशहूर हैं। मुलायम एक ऐसे नेता थे जिनके सभी दलों के नेताओं के साथ अच्छे और साहौर्दपूर्ण संबंध थे। यहां तक कि पीएम मोदी भी उनकी सार्वजनिक तारीफ कर चुके हैं। एक ऐसा ही किस्सा है सन 2002 का जब राष्ट्रपति का चुनाव हुआ था। इसका खुलासा मुलायम के खासमखास रहे अमर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। अमर सिंह ने बताया था कि कैसे मुलायम सिंह पीएमओ पहुंचे और उनकी सलाह के बाद अटल जी ने कलाम के नाम पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर मुहर लगाई थी।

और राष्ट्रपति उम्मीदवार बने थे कलाम

अमर सिंह कहते हैं कि अटल, आडवाणी और प्रमोद महाजन ने नेताजी के साथ उनको पीएमओ बुलाया था। जहां अटल जी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति के लिए पी.सी अलेक्जेंडर का नाम तय किया है। इसके बाद मुलायम और अमर सिंह ने आडवाणी के मुस्लिम चेहरे के रूप में प्रख्यात वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम का नाम आगे किया। इसके बाद सलाह मशविर की प्रक्रिया चली और बाद में सभी नेता कलाम के नाम पर सहमत हो गए और कलाम आगे चलकर देश के राष्ट्रपति बन गए।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ