देश

जम्मू में रह रहे PoJK के विस्थापित लोगों ने पाकिस्तान को लेकर अब क्या कह दिया, देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 7, 2023, 04:30 PM IST

Jammu Kashmir: पीओजेके के विस्थापित लोगों का गुस्सा एकबार फिर फूटा है और उन्होंने पाकिस्तान की तानाशाही को लेकर गुस्सा निकाला है और 'लेके रहेंगे PoJK' का नारा लगाया है।

PoJK displaced: पीओजेके (PoJK) के विस्थापित लोगों का एक समूह जम्मू में रह रहा है इन लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ हुंकार भरी है विस्थापित लोगों ने 'लेके रहेंगे PoJK' का नारा भी लगाया, इन लोगों का कहना है कि पाकिस्तान से हम अपने पूर्वजों का हक लेकर रहेंगे, चाहे इसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े।

वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने कहा कि जिन कॉलोनियों में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) के विस्थापित लोग रह रहे हैं, उन्हें नियमित किया जाएगा। सिन्हा ने ‘पीओजेके के लोगों के लिए विशेष शासन’ नामक एक आधिकारिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि यूटी सरकार ने इन विस्थापित लोगों के लिए पीओजेके भवन के निर्माण के लिए भूमि की पहचान की है।

उन्होंने कहा कि जिन कॉलोनियों में ये विस्थापित रह रहे हैं, उन्हें शीघ्र ही नियमित किया जाएगा। इन लोगों ने बहुत कुछ झेला है और उनके बच्चे सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। हमारे पास जल्द ही एक पीओजेके भवन होगा और जिन कॉलोनियों में ये लोग रह रहे हैं, उन्हें जल्द ही नियमित किया जाएगा।

सिन्हा ने कहा, विस्थापित पीओजेके शरणार्थियों के बच्चों को नौकरियों और शिक्षा में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीओजेके के शरणार्थियों की समस्याओं का उनकी आकांक्षाओं के अनुसार समाधान किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि पीओजेके भारत का अभिन्न अंग है और पृथ्वी पर कोई भी ताकत इसे लंबे समय तक संघ से दूर नहीं रख सकती है। मैं महिलाओं और युवाओं सहित पीओजेके के सभी लोगों से एक मजबूत और जीवंत भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह करता हूं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article