देश

West Bengal Next CM: सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM? सूत्रों ने लगाई मुहर, कल चुना जाएगा विधायक दल का नेता

पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई 2026 को होने जा रहा है। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत (293 में से 207 सीटें) के बाद सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है और उन्हें विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया और नंदीग्राम से भी जीत दर्ज की। दिलीप घोष, समीक भट्टाचार्य, रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल जैसे नाम चर्चा में रहे, लेकिन सीएम पद की रेस में सुवेंदु सबसे आगे निकल गए।

Image

सूत्रों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री। AI IMAGE

West Bengal Next CM: पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई 2026 को आयोजित होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उनको गुरुवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सूत्रों ने साफ तौर पर बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सुवेंदु अधिकारी के नाम पर सहमत हैं। माना जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह आज यानी 6 मई को कोलकाता जा सकते हैं।वह यहां नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात के बाद राज्य के नये मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

ममता बनर्जी को भवानीपुर से दी शिकस्त

बता दें कि बीजेपी ने 293 विधानसभा सीटों वाले बंगाल में 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। बंगाल में टीएमसी के 15 सालों का राज खत्म हो गया है। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से शिकस्त दी है। इसके अलावा वो नंदीग्राम सीट से भी उन्होंने जीत हासिल कर ली है।बंगाल में वह बीजेपी का मुख्य चेहरा माने जाते हैं।

बताते चलें कि पूर्व बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष, मौजूदा बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य के नामों की चर्चा भी थी। वहीं महिला चेहरों में रूपा गांगुली और बीजेपी की फायरब्रांड नेता अग्निमित्रा पॉल के नाम भी सामने आ रहे थे, लेकिन सीएम की रेस में सुवेंदु काफी आगे निकल चुके हैं।

सुवेंदु के जीवन से जुड़ी कुछ बातें

सुवेंदु अधिकारी इस समय पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। वे राज्य के प्रभावशाली महिष्य समुदाय से आते हैं, जिसका पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में खासा राजनीतिक असर रहा है। उनके पिता सिसिर अधिकारी और परिवार के अन्य सदस्य भी सक्रिय राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं।

सुवेंदु अधिकारी कभी ममता बनर्जी के करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे और तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में उनकी पहचान थी। हालांकि दिसंबर 2020 में उन्होंने टीएमसी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी बदलने के बाद उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और जल्द ही बंगाल में बीजेपी के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article