देश

पश्चिम बंगाल में नहीं होगा कोई डिप्टी CM, सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे राज्य का जिम्मा

West Bengal BJP Government: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का एलान हो चुका है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल से अगले मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में कोई डिप्टी सीएम नहीं होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। भवानीपुर और नंदीग्राम से जीत दर्ज करने के बाद सुवेंदु अधिकारी सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे थे।

Image

पश्चिम बंगाल में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा। AI IMAGE

West Bengal BJP Government: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का एलान हो चुका है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल से अगले मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में कोई डिप्टी सीएम नहीं होंगे। भवानीपुर और नंदीग्राम से जीत दर्ज करने के बाद सुवेंदु अधिकारी सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे थे।

'आधुनिक चाणक्य' का बंगाल में स्वागत: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगमन पर केंद्रीय गृह अमित शाह का स्वागत करने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने अमित शाह की तरफ इशारा करते हुए लिखा, "यह पहली बार है, जब 'आधुनिक चाणक्य' डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बीजेपी की शानदार जीत के बाद पश्चिम बंगाल की इस पावन भूमि पर पधार रहे हैं. आपकी रणनीतिक दूरदृष्टि ही इस ऐतिहासिक विजय की आधारशिला रही है।"

उन्होंने आगे लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रगति के एक नए युग का सूत्रपात करने और 'सोनार बांग्ला' के पुनर्निर्माण के लिए पूरी तरह तैयार है. लाखों-लाखों बीजेपी कार्यकर्ता, करोड़ों समर्थक और पश्चिम बंगाल की जनता, पश्चिम बंगाल में 'भगवा लहर' के बाद आपके संबोधन और आपके ज्ञानवर्धक विचारों को सुनने के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article