West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 150 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, टीएमसी 120 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसी बीच पीएम मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई, वहां चारों सीटों पर BJP आगे। झारग्राम में भाजपा चारों सीटों पर आगे चल रही है। झारग्राम इस चुनाव में काफी चर्चा में रहा। पीएम मोदी ने यहां एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई थी।
जब पीएम मोदी ने खाई थी झालमुड़ी
बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला था। उन्होंने झाड़ग्राम में बीच रास्ते अपना काफिला रुकवाया और कोलकाता की मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का लुत्फ उठाया था।
जब पीएम मोदी का काफिला झाड़ग्राम की एक छोटी सी दुकान के पास रुका और खुद प्रधानमंत्री गाड़ी से उतरकर झालमुड़ी के स्टाल की ओर बढ़े तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया। प्रधानमंत्री ने इस पल की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर भी शेयर किए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'रविवार की व्यस्तता के बीच पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं के दौरान, मैंने झाड़ग्राम में कुछ स्वादिष्ट मसालेदार झालमुड़ी का स्वाद चखा।'
बता दें कि झालमुड़ी सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे मसाले, मुरमुरे, प्याज, मिर्च और सरसों के तेल का मिलाकर बनाया जाता है।
