देश

तेल संकट व सुरक्षा चुनौतियों के बीच केंद्र सक्रिय, IGOM गठित; राजनाथ सिंह करेंगे लीड, जानें और कौन-कौन शामिल?

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कई देशों में ईधन को लेकर अस्थिरता का माहौल है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैलने लगी हैं। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन और एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस बीच, केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में एक गैर-औपचारिक मंत्री समूह (IGOM) बनाया है।

Image

राजनाथ सिंह की अगुवाई में IGOM गठित।

पश्चिम एशिया संघर्ष के बढ़ते प्रभावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय तैयारी और समन्वय को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कदम तेज कर दिए हैं। सरकार ने इस बाबत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में एक गैर-औपचारिक मंत्री समूह (IGOM) बनाया है। इस समूह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और हरदीप पुरी जैसे वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं। यह समूह युद्ध के आर्थिक, ऊर्जा-संबंधी और सुरक्षा प्रभावों पर लगातार समीक्षा करेगा।

पीएम मोदी ने की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग वार्ता

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गैर-चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर राज्यों की तैयारियों का आकलन किया। पीएम ने ‘टीम इंडिया’ भाव से सामूहिक प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि पश्चिम एशिया संकट लंबे समय तक चल सकता है,इसलिए देश को कोविड काल की तरह ही एकजुट और सतर्क रहना होगा।

बैठक में तेल, गैस, उर्वरक, आंतरिक सुरक्षा और प्रवासी भारतीयों पर पड़ रहे प्रभावों पर चर्चा हुई। पीएम ने संभावित गलत सूचनाओं, कालाबाज़ारी और जमाखोरी को रोकने के लिए राज्यों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए।

इसके साथ ही केंद्र ने पहले से गठित सात एम्पावर्ड ग्रुप्स के कार्यों की भी समीक्षा की,जो संकट के दीर्घकालिक प्रभावों से निपटने के लिए बनाई गई थी। सरकार का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और सीमा, तटीय, साइबर व रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जारी संघर्ष ने वैश्विक तेल बाज़ार को झटका दिया है, जिसके असर भारत सहित पूरी दुनिया में महसूस किए जा रहे हैं।

ईरान पर हमले के बाद से जारी है अस्थिरता

पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव से उत्पन्न होने वाले मुद्दों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अमेरिका-इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी हमले किए। इसके बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज हो गया।संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, जिसमें तेल और गैस की कीमतें भी शामिल हैं, जिसका असर देश भर के नागरिकों के जीवन पर पड़ा है।

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाहें

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कई देशों में ईधन को लेकर अस्थिरता का माहौल है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैलने लगी हैं। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन और एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। गुरुवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेट्रोल, डीज़ल, एलपीजी और PNG को लेकर फैल रही अफवाहों पर बड़ा बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का 60 दिनों का स्टॉक है और LPG की महीनेभर सप्लाई प्रभावित नहीं होगी, जबकि PNG की कहीं भी कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी

CWC की बैठक आज, छात्रों-राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की तय होगी रणनीति, चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी

CWC की बैठक आज, छात्रों-राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की तय होगी रणनीति, चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी

'एक महीने पहले ही तो मैं एंटी-नेशनल था', NDA कैंप में शामिल होने के अठावले के ऑफर पर दिपके का जवाब

'एक महीने पहले ही तो मैं एंटी-नेशनल था', NDA कैंप में शामिल होने के अठावले के ऑफर पर दिपके का जवाब