देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, कहां-कहां होगी बारिश, जानिए आज का मौसम अपडेट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 7, 2023, 07:31 AM IST

IMD Weather Forecast: दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जिस कारण यहां के लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा और गर्मी सताएगी। वहीं, आईएमडी ने आज बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

Image

Monsoon update

Photo : BCCL

IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR (Delhi Weather) के लोगों को आज उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से मौसम (Mausam) को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने कहा है कि दिल्ली-NCR में आज भी बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश (Rainfall) के आसार नहीं हैं और लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग (Weather Forecast) के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जिस कारण यहां के लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा और गर्मी सताएगी। बता दें, एक दिन पहले यानी 6 अगस्त को तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य तापमान से 1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

एक तरफ दिल्ली-NCR में बारिश की उम्मीद नहीं है तो मौसम विभाग ने दूसरी तरफ कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। IMD के मुताबिक, आज असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मेघालय, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में तो बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट तक जारी किया गया है।

यहां भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आईएमडी ने आज बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय व अन्य कुछ राज्यों में आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिण बिहार पर मौजूद है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article