देश

इस बार प्रचंड गर्मी का टॉर्चर, कई राज्यों में Heatwave का अलर्ट, पारा अभी से 40 डिग्री पार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 6, 2024, 09:14 AM IST

IMD Heat Wave Warning: दिल्ली-एनसीआर (Delhi Weather News) की बात करें तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 36 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र में विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, पुडुचेरी का यनम और तेलंगाना में प्रचंड लू चलने की संभावना है।

Image

कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Photo : iStock

IMD Heat Wave Warning: अप्रैल का महीना अभी शुरू ही हुआ है और गर्मी अभी से अपने चरम पर पहुंच गई है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की माने तो इस बार लोगों को प्रचंड गर्मी (Heat Wave) का टॉर्चर झेलना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि पूर्वी और प्रायद्वीपय भारत के कुछ हिस्सों में लोगों को शनिवार (आज) लू (Heat Wave Alert) की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

आईएमडी (Weather update ) के मुताबिक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र में विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, पुडुचेरी का यनम और तेलंगाना में प्रचंड लू चलने की संभावना है। यहां तापमान (Maximum Temperature) 40 डिग्री के पार जा सकता है।

इन राज्यों में 40 से 43 डिग्री के बीच पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड , गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि, ओडिशा में पूरे राज्य में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और भुवनेश्वर में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, भुवनेश्वर सहित कम से कम नौ स्थानों पर दिन के दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार से लेकर अगले 3 दिन तक मौसम साफ नजर आएगा। रविवार को तेज धूप निकलेगी, जो तपिश बढ़ा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। लिहाजा, बारिश का दौर खत्म हो जाएगा।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में अगले 20 दिनों तक लू चलने का अलर्ट घोषित है। उधर, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश कर्नाटक में बढ़ती गर्मी के साथ हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। गुजरात के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला गया है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article