देश

'हम तय करेंगे हमारा मेहमान कौन होगा...'; आतंकी हमले पर सज्जाद लोन बोले- हमारी कौम को होना पड़ेगा एकजुट

Pahalgam Terror Attack: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस पार्टी प्रमुख सज्जाद लोन ने बुधवार को श्रीनगर में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटक हमारे जिस्म का हिस्सा हैं और बाहर वाले (आतंकवादी) आकर हमें नहीं बता सकते हैं कि हम क्या करें?

Image

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस पार्टी प्रमुख सज्जाद लोन (फोटो साभार: @sajadlone)

Photo : Twitter

Pahalgam Terror Attack: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस पार्टी प्रमुख सज्जाद लोन ने बुधवार को श्रीनगर में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटक हमारे जिस्म का हिस्सा हैं और बाहर वाले (आतंकवादी) आकर हमें नहीं बता सकते हैं कि हम क्या करें?

'पर्यटकों की हिफाजत करेंगे हम'

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सज्जाद लोन ने कहा कि हमारी पहचान मेहमाननवाजी की है। कल का आतंकी हमला हमारी पहचान पर हमला है। हमें अपने इतिहास और विरासत को वापस पाना है और कश्मीरियों के अलावा कोई भी ऐसा नहीं कर सकता है। यह जमीन हमारी है। बाहर से आकर बंदूक के दम पर हमारे पर्यटकों और हमारी पहचान पर अगर कोई हमला करता है तो यह हमारे लिए शर्मनाक बात है।

उन्होंने कहा कि पर्यटक हमारे जिस्म का हिस्सा हैं। बाहर वाले (आतंकी) आकर हमें नहीं बता सकते कि हम क्या करें। हमारी कौम को एकत्रित होना पड़ेगा... हम तय करेंगे हमारा मेहमान कौन है और सुनिश्चित करेंगे कि उनका सम्मान और सुरक्षा हो... मेरे पिता को भी उन्होंने (आतंकवादियों ने) मार डाला। उन्होंने करीब 5000-10000 कश्मीरियों को मार डाला। उन्होंने किसी भी धर्म को नहीं छोड़ा।

सज्जाद लोन ने कहा कि उन्होंने (आतंकियों) सबसे ज्यादा कश्मीरी मुस्लमानों को मारा है... आज जो हुआ वह हमारे लिए शर्मनाक है, क्योंकि हम अपने मेहमानों को नहीं बचा सके। हां, हम असहाय थे... इससे बड़ा कोई संदेश नहीं हो सकता। आज घाटी में एक असामान्य शांति थी। ऐसा लग रहा था जैसे हर घर में मातम हो... पर्यटकों की आंखों में बेबसी हमें हमेशा सताती रहेगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article