देश

'RJD-कांग्रेस के नापाक इरादों से बिहार को बचाना होगा', मोतिहारी रैली में महागठबंधन पर जमकर बरसे PM

PM Modi Motihari rally: बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने दोनों दलों पर बिहार में विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया। साथ ही मतदाताओं से 'कांग्रेस और राजद के नापाक इरादों से बचाने' की अपील की। बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे।

Image

मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। तस्वीर-@BJP4Bihar

Photo : Twitter

PM Modi Motihari rally: बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने दोनों दलों पर बिहार में विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया। साथ ही मतदाताओं से 'कांग्रेस और राजद के नापाक इरादों से बचाने' की अपील की। बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। मोतिहारी से ही पीएम ने चाई नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बिहार के लिए पीएम ने दिया नया नारा

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मोतिहारी में प्रधानमंत्री ने नया नारा दिया, 'बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार।' ये सुनकर वहां मौजूद लोग नारे लगाने लगे और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और भीड़ के बीच नारे गूंज उठे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने बिहार की धरती से ऑपरेशन सिंदूर का संकल्प लिया था और दुनिया ने इसकी सफलता देखी है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'राजद युवाओं को रोजगार देने के बारे में सोच भी नहीं सकती, क्योंकि उसने गरीबों को रोजगार देने से पहले उनकी जमीनें हड़प लीं।'

राजद-कांग्रेस ने गरीबों की भलाई नहीं की-पीएम

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में राजद-कांग्रेस शासन के दौरान विकास कोसों दूर हुआ करता था। प्रधानमंत्री ने कहा, 'उन्होंने कभी गरीबों की भलाई के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने केवल गरीबों और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के नाम पर राजनीति की।' युवाओं के लिए और अधिक अवसरों का वादा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देश भर में नौकरियां और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि देश में कुल 1.5 करोड़ 'लखपति दीदियों' में से 20 लाख बिहार में हैं।

पीएम मोदी का यह 53वां बिहार दौरा

इससे पहले प्रधानमंत्री ने पूर्वी चंपारण जिले में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। ये परियोजनाएं रेल, मत्स्य पालन और अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य लोग उपस्थित थे। चौधरी ने कहा कि जिला मुख्यालय मोतिहारी का प्रधानमंत्री का यह दौरा 2014 के बाद से उनका 53वां बिहार दौरा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article