Banke Bihari Temple Corridor Update: वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि इलाहबाद हाईकोर्ट ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के चारों ओर एक कॉरिडोर (Banke Bihari Temple Corridor) बनाने की यूपी सरकार की योजना को मंजूरी दे दी है।
साथ ही हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकार अपनी प्रस्तावित योजना के साथ आगे बढ़े वहीं हाईकोर्ट ने मंदिर के बैंक खाते में जमा धन का कॉरिडोर बनाने में उपयोग की अनुमति नहीं दी है।
'दर्शनार्थियों को दर्शन में बाधा न आए'
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करे कि दर्शनार्थियों को दर्शन में बाधा न आए वहीं हाईकोर्ट ने सरकार को कॉरिडोर बनाने में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने की अनुमति दे दी है।
काशी विश्वनाथ मंदिर में बने कॉरिडोर की तर्ज पर ही बनेगा
गौर हो कि 8 नवंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, इस मामले में 31 जनवरी 2024 को मामले की अगली सुनवाई होगी। याची अनंत शर्मा, मधुमंगल दास और अन्य की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है, इस मामले में चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की डिवीजन बेंच ने फैसला सुनाया है, गौर हो कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में बने कॉरिडोर की तर्ज पर ही बांके बिहारी मंदिर का कॉरिडोर बनाया जाएगा।
