आगरा

UP News: बांके बिहारी मंदिर में अब नहीं चला सकेंगे फोन, पाउच में पैक करने के बाद ही मिल रहा प्रवेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2023, 03:04 PM IST

Vrindavan Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर में फोन का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कारणों को लेकर यह कदम उठाए हैं। वहीं, मंदिर में प्रवेश मोबाइल को पाउच में पैक करने के बाद ही दिया जा रहा है।

Image

UP News: बांके बिहारी मंदिर में अब नहीं चला सकेंगे फोन, पाउच में पैक करने के बाद ही मिल रहा प्रवेश (Pic: bccl)

Photo : BCCL

Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कदम मंदिर में भीड़ प्रबंधन करने और सुरक्षा कारणों को लेकर किया गया है। मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु सेल्फी लेने के कारण भीड़ लगा देते हैं, जिसके कारण मंदिर में फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, फोन लेकर दर्शन करने जो श्रद्धालु आए उनके फोन को मोबाइल पैकिंग पाउच में अंदर प्रवेश करते समय पैक कर दिए गए।

पाउच में पैक करने के बाद ही मिल रहा प्रवेश

दरअसल, बुधवार की सुबह जब श्रद्धालु गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश कर रहे थे तो मंदिर प्रशासन द्वारा गेट पर तैनात कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं के फोन को स्पेशल पाउच में पैक करने के बाद ही उन्हें प्रवेश करने दे रहे थे, ताकि दर्शन के दौरान वह मोबाइल का उपयोग न कर सकें।

बता दें ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इस दौरान श्रद्धालु सेल्फी लेने के चक्कर में भीड़ लगा देते हैं। ठाकुरजी के फोटो न लेने की परंपरा को कायम रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

सुरक्षा कारणों से किया गया प्रतिबंध

वहीं, दर्शन करने के बाद निकलते समय प्रशासन द्वारा तैनात कर्मचारियों के द्वारा ही मोबाइल पैक को खोला जा रहा था। वहीं, मंदिर प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा कारणों से यह व्यवस्था लागू की गई है। मोबाइल को इस तरह पैक किया जा रहा है कि ताकि श्रद्धालु इसे स्वंय न खोल सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article