शहर

Vrindavan News: दिपावली के बाद बदल जाएगा बांके बिहारी मंदिर का दर्शन समय, ठंड के अनुसार होंगे कई बदलाव

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दीपावली के बाद कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। जिनमें ठाकुरजी का भोग, प्रसाद, श्रृंगार, मंदिर की सजावट और दर्शन समय सभी में बदलाव किए जाएंगे। भाई दूज से मंदिर के पट अपने तय समय से 1 घंटे पहले खुलेंगे और रात को एक घंटे पहले ही बंद किए जाएंगे। होली तक दर्शन का समय यही रहेगा।

Image

दिवाली के बाद बदलेगा मंदिर का दर्शन समय (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का दर्शन समय बदला
  • दिवाली के बाद नए समय पर खुलेंगे पट
  • ठाकुरजी की भोग, पोशाक में भी बदलाव

Banke Bihari Temple: वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में कई बड़े बदलाव होने वाले है। दीपावली के बाद मंदिर में भोग से लेकर दर्शन के समय समेत और कई बदलाव किए जाएंगे। मंदिर की साज सजावट में भी अब फूलों का इस्तेमाल नहीं होगा और न ही फूलों से बांके बिहारी का श्रृंगार किया जाएगा। ये सभी बदलाव शरद ऋतु के अनुसार किए जा रहे है ताकि ठाकुरजी का सर्दी से बचाव किया जा सके। मंदिर के दर्शन के समय में बदलाव भाई दूज से किया जाएगा। इस बदलाव के बाद मंदिर के पट सुबह एक घंटे की देरी से खुलेंगे और रात को एक घंटे पहले ही बंद हो जाएंगे। होली तक दर्शन की यही समय सारिणी रहेगी।

भोग में चढेंगे केसरयुक्त दूध,खीर

नवंबर आने के साथ ही शरद ऋतु का आगमन हो गया। ऐसे में बांके बिहारी को ठंड से बचाने के लिए दीपावली के बाद मंदिर में कई बदलाव हो जाएंगे। दिवाली के बाद ठाकुर जी की पोशाक भी बदल दी जाएगी। उन्हें हल्के गर्म कपड़े की पोशाक धारण कराई जाएगी। ठाकुरजी के भोग में भी दही और ठंडी चीजों का परहेज रहेगा। उन्हें भोग में केसरयुक्त दूध और खीर दी जाएगी, साथ ही सूखे मेवे में भी बढ़ोतरी की जाएगी। ठाकुरजी को फलों से भी दूर रखा जाएगा।

फूलों से नहीं होगी सजावट

दीपावली के बाद ठाकुर जी के मंदिर की सजावट में फूलों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सर्दी के मौसम में ठाकुरजी को फूलों के पानी के प्रभाव से बचाने के लिए फूलों की सजावट नहीं की जाएगी। इसकी जगह मंदिर को कपड़ों और गुब्बारों से सजाया जाएगा। ठाकुरजी फूलों की माला भी नहीं पहनाई जाएगी। इसकी जगह उन्हें मोतियों के हार पहनाए जाएंगे।

मंदिर में दर्शन का समय

भाई दूज से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के समय में भी बड़ा बदलाव होगा। मंदिर के पट सुबह 7:45 की जगह अब 8:45 बजे खुलेंगे। दोपहर के समय मंदिर के पट 12 बजे के बजाय अब 1 बजे तक खुले रहेंगे। शाम को दर्शन के लिए मंदिर 5:30 की जगह अब 4:30 बजे ही खुल जाएगा। रात को शयन भोग आरती के बाद 8:30 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article