आज 10 बजे लॉन्च होगा Times Now नवभारत, नाविका कुमार ने कहा- सिर्फ सवालों का जवाब नहीं, बल्कि हल लेकर आएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2021, 12:01 AM IST

Times Now Navbharat: टाइम्स नाउ नवभारत आज सुबह 10 बजे लॉन्च हो रहा है। उससे पहले एडिटर इन चीफ ने बताया है कि ये चैनल किस तरह काम करेगा और इसका मकसद क्या है।

Times Now Navbharat: टाइम्स नेटवर्क का हिन्दी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' आज सुबह 10 बजे लॉन्च हो रहा है। इससे पहले एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने वादा किया है कि ये चैनल हिन्दी चैनलों की भीड़ में अलग होगा। उन्होंने कहा कि हम वो खबरें लेकर आ रहे हैं, जो सीधे दर्शकों से जुड़ी हों। नाविका कुमार रात 8 बजे के शो में दिखाई देंगी, इस शो का नाम है 'सवाल पब्लिक का'। इसके माध्यम से वो जनता के सवालों को उठाएंगी। उन्होंने भारत को बदलने की बात कही। चैनल का मंत्र भी है, 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत'। नाविका कुमार ने कहा कि ये नवभारत हम मिलकर बनाएंगे। हम सिर्फ सवालों का जवाब लेकर नहीं आएंगे, बल्कि हल लेकर आएंगे। इसका मकसद खबर से असर है। आप यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर भी TIMES NOW नवभारत को लाइव देख सकते हैं। 

End of Article