Times Now Navbharat: हिन्दी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' का धमाकेदार आगाज हो गया है। टाइम्स नेटवर्क का यह हिन्दी चैनल दर्शकों के बीच कुछ अलग लेकर आएगा। चैनल लॉन्च से पहले एडिटर-इन चीफ नाविका कुमार ने दर्शकों के लिए खास संदेश दिया। उन्होंने कहा, ऐसे दौर में जब लोगों का मीडिया पर भरोसा कम होता जा रहा है, सोशल मीडिया पर प्रोपगैंडा के तहत खबरें ब्रेक हो रही हैं, फेक न्यूज का बोलबाला है, मीडिया से आम लोगों की आवाज लापता सी हो गई है, जमीन से जुड़ी खबरों की जगह एजेंडा हावी हो गया है, इस सोच ने टाइम्स नाउ नवभारत के विचार का बीज बोया। सच्चाई, निष्पक्षता और हर खबर की तह तक पहुंचना टाइम्स नाउ की पत्रकारिता की पहचान रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत में पत्रकारिता और आदर्शों को और ऊंचा उठाने की कोशिश की जाएगी। उसके आगे यह चैनल जनता के मन की बात का प्लेटफॉर्म भी बनेगा। सुनिये उन्होंने क्या कुछ कहा।
Times Now Navbharat के लॉन्चिंग के अवसर पर Navika Kumar का संदेश
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 1, 2021, 10:58 AM IST
