पाकिस्तान में 'आतंक की फैक्ट्री' पर Times Now Navbharat का खुलासा, नक्शे से समझें कहां छिपा है ग्‍लोबल आतंकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2021, 01:12 PM IST

टाइम्‍स नाउ नवभारत ने अपने लॉन्‍च के साथ ही ग्‍लोबल आतंकी मसूद अजहर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टाइम्‍स नाउ नवभारत की टीम ने पाकिस्‍तान में उस जगह का पता लगा लिया है, जहां वह छिपकर बैठा है।

नई दिल्ली : टाइम्स ग्रुप के नए हिन्दी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत (Times Now Navbharat) ने आज (रविवार, 1 अगस्‍त) लॉन्च होते ही पाकिस्तान में मौजूद आतंक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। चैनल की टीम ने पाकिस्‍तान में मसूद अजहर (Masood Azhar) की वह लोकेशन तलाश ली है, जहां भले ही वह दुनिया की नजरों से छिपकर बैठा है, लेकिन पाकिस्तानी सरकार की ओर से मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के मजे लूट रहा है।

टाइम्‍स नाउ नवभारत के प्राइम टाइम एंकर सुशांत सिन्‍हा ने नक्शे के जरिये समझाया है कि वैश्विक आतंकी मसूद अजहर आखिर पाकिस्‍तान के किस इलाके में रह रहा है। आप भी सुनिये मसूद अजहर से जुड़े टाइम्‍स नाउ नवभारत के ये खुलासे। 

End of Article