Sawal Public ka: सिद्धू-बाजवा का गले मिलना...कांग्रेस को क्यों सही लगता है?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2021, 09:34 PM IST

Sawal Public ka: नाविका कुमार के साथ सवाल पब्लिक का में बात हुई सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम पर सफाई के बदले रिश्तों की दुहाई क्यों? कांग्रेस सत्ता के लिए क्यों शहीदों का अपमान कर रही है?

'सवाल पब्लिक का' में बात हुई कांग्रेस, सिद्धू और पाकिस्तान की। कांग्रेस नेता हरीश रावत इन दिनों पंजाब में बहुत एक्टिव हैं। एकदम फ्रंट फुट पर खेले जा रहे हैं। सीधे कैप्टन को बोल्ड कर दिया। खैर, हरीश रावत जी को कांग्रेस पार्टी ने अपने रुलिंग स्टेट पंजाब का प्रभार दिया है, इसलिए रावत साहब इन दिनों बड़ी-बड़ी खबरें देते हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, जिसमें पंजाबी प्रा लिखा है वो भी उस पाकिस्तानी कमर जावेद बावजा के लिए जो पुलवामा अटैक का मास्टरमाउंड है। वो पुलवामा हमला जिसे कोई हिन्दुस्तानी जीते-जी नहीं भूल सकता। जिसमें हमारे 40 वीर जवान शहीद हो गए। पूरा देश उन जवानों की याद में गमगीन रहा। उस अटैक का मास्टरमाइंड..पंजाबी प्रा। 

पंजाबी में भाई को सम्मान के साथ प्रा बोलते हैं। बाजवा कांग्रेस पार्टी के लिए प्रा हो सकते हैं, हरीश रावत जी के लिए हो सकते हैं, सुरजेवाला जी के लिए हो सकते हैं और नवजोत सिंद सिद्धू के लिए हो सकते हैं।

अब सवाल पब्लिक का ये है 

  1. पुलवामा का मास्टरमाउंड बाजवा...कांग्रेस का कैसे हुआ 'प्रा'?
  2. सिद्धू-बाजवा का गले मिलना..कांग्रेस को क्यों सही लगता है? 
  3. कांग्रेस..सत्ता के लिए क्यों शहीदों का अपमान कर रही?
  4. सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम पर कांग्रेस से रिश्तों की दुहाई क्यों? 
End of Article