KK's Demise: केके के निधन पर राजनीतिक जगत भी स्तब्ध, पीएम मोदी बोले- हम उन्हें उनके गीतों के माध्यम से याद करेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 12:26 PM IST

Singer KK Death: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके अब इस दुनिया में नहीं रहै।.बीती रात एक लाइव कॉन्सर्ट करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट आने से उनकी मौत हो गई।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके यानि कृष्ण कुमार कुन्नथ का आज सुबह 9 बजे कोलकाता के SSKM अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।  मंगलवार देर रात 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। केके कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस के बाद होटल पहुंचे थे जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर वो नीचे गिर गए जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। केके के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया। साथ ही उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू,गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने भी शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की असमय मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके गीत कई भावनाओं को व्यक्त करते हैं, जिस कारण हर आयु वर्ग में काफी मशहूर थे। हम उन्हें हमेशा उनके गीतों के माध्यम से याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।' 

उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने आज ट्वीट किया, “प्रसिद्ध गायक श्री कृष्णकुमार कुन्नाथ के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। अपनी भावपूर्ण आवाज और मधुर गायन के लिए जाने जाने वाले श्री केके का निधन संगीत की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। शांति!"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी केके को एक ‘‘प्रतिभाशाली और बहुमुखी’’ गायक बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘उनका असामयिक निधन बहुत दुखद और भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। अपनी शानदार आवाज से उन्होंने अनगिनत संगीत प्रेमियों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं प्रशंसकों के साथ हैं।’

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'श्री कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) ने अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। यूँ अचानक उनके देहावसान की खबर स्तब्ध कर देने वाली है। अत्यंत दुःखद… केके एक प्रतिभाशाली व प्रभावशाली गायक थे, उनका जाना संगीत जगत की बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है।  ईश्वर उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति व दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत