News ki Pathshala: झारखंड में धर्मांतरण पर बड़ी पड़ताल, गांव के गांव हिंदू से ईसाई कैसे बन गए?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2021, 10:55 PM IST

News ki Pathshala: न्यूज की पाठशाला में झारखंड में चल रहे धर्मांतरण की साजिश से पर्दा हटाया गया। एक बड़ा सच सामने आया है कि आखिर कैसे गांव के गांव हिंदू से ईसाई बन रहे हैं।

'न्यूज की पाठशाला' में बात हुई झारखंड में हो रहे धर्मांतरण की। इस खुलासे से सामने आएगा कि कैसे गांवों में हिंदुओं को ईसाई बनाया जा रहा है। रिपोर्ट से सामने आया है कि कैसे एक गांव में 50 हिंदू परिवार थे जिसमें से 40 परिवार ईसाई बन गए। सवाल हैं कि आखिर गांव के गांव हिंदू से ईसाई कैसे बन रहे हैं? न्यूज की पाठशाला में धर्मांतरण की क्रोनोलॉजी समझाई गई। बताया गया कि कैसे धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को तैयार किया जाता है। ये एक तरह से पूरी सुनियोजित साजिश है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि जब से कांग्रेस आई है, तब से धर्मांतरण बढ़ गया है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। 18 महीने की सरकार में बढ़े पैमाने पर धर्मांतरण हुआ।
 

End of Article