सरकार के प्रस्ताव और आंदोलन के भविष्य को लेकर राकेश टिकैत से खास बातचीत, कई सवालों के दिए गोल-मोल जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2021, 10:59 PM IST

News Ki Pathshala: सरकार ने न केवल तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है बल्कि किसानों की 6 बड़ी मांगों पर भी हामी भर दी है। इसी क्रम में सरकार ने किसान मोर्चा को एक चिट्ठी भी भेजी है, लेकिन आंदोलन फिर भी जारी है।

सरकार ने किसान संगठनों के सामने प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव पर मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। सरकार के प्रस्ताव पर किसानों को कुछ आपत्तियां हैं। अब बुधवार को फिर बैठक होगी, जिसके बाद आंदोलन पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस मसल पर न्यूज की पाठशाला में किसान नेता राकेश टिकैत से खास बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा इकट्ठा था, इकट्ठा है, जो हार जीत होगी वो सबकी एक साथ होगी। राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन के समाप्त होने को लेकर कहा कि आंदोलन तब खत्म होगा, जब भारत सरकार ऑन टेबल बैठ जाएगी।
 

End of Article